Dainik Savera Times

Gujarat Accident: बस और ट्रक की हुई टक्कर, 5 लोगों की मौत, 23 घायल 

Firozabad Road Accident

Gujarat Accident: गुजरात के कच्छ जिले में शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। बता दे कि एक निजी बस और ट्रक की टक्कर आपस में जोरदार टक्कर हो गयी। आपको बता दे कि इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और 23 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम
पुलिस ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि दुर्घटना दोपहर करीब एक बजे केरा गांव के पास राजमार्ग पर हुई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को भुज के एक अस्पताल में ले जाया गया। बता दे कच्छ पश्चिम के पुलिस अधीक्षक विकास सुंदा ने कहा, मुंद्रा से भुज आ रहे एक ट्रक और निजी बस के बीच टक्कर हो गई। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक यात्री ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। कुल पांच लोगों की मौत हुई है।
5 लोगों की मौत, 23 लोग घायल 
अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में 23 लोग घायल हुए हैं और उनका इलाज भुज के जेके सामान्य अस्पताल में चल रहा है। जिला कलेक्टर अमित अरोड़ा ने बताया कि घायलों में से दो की हालत गंभीर है। यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों वाहनों में भिड़ंत हुई या एक ने दूसरे को टक्कर मारी।
ये भी पढ़ें: Bomb Threat: चंडीगढ़ के स्कूलों को आज फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
Exit mobile version