Site icon Dainik Savera Times

रफ्तार का कहर: कच्छ में मजदूरों से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, 7 की मौत

https://dainiksaveratimes.com/punjab/ludhiana-brs-nagar-iphone-17-pro-theft-attempt/

Gujarat Accident

Gujarat Accident: गुजरात के कच्छ में एक गंभीर दुर्घटना में सात मजदूरों की मौत हो गई। जानकारी सामने आई कि एक ट्रक ने मजदूरों को ले जा रही पिकअप गाड़ी को टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हुआ। इस घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह दुर्घटना गुरुवार देर रात कच्छ के खावड़ा में ‘अरी पार्क’ के पास हुई। अधिकारियों ने बताया कि पिकअप वाहन में 15 से अधिक मजदूर सवार थे। सभी लोग अपने घर के लिए लौट रहे थे। इसी बीच पिकअप गाड़ी ओवरटेक कर रही थी और उसकी टक्कर हो गई। एक ट्रक ने पिकअप गाड़ी को टक्कर मारी।

ये भी पढ़ें- कैंसर मरीजों को बड़ी राहत! दवाओं की कीमतों पर लगेगी लगाम, इतनी गिरावट संभव

 

इस घटना के बाद चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने घायलों की मदद की। इसके साथ ही, पुलिस को घटना की सूचना दी गई। अधिकारियों ने बताया कि घटना में सात लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई मजदूर घायल हुए हैं।

पोस्टमार्टम के लिए भेजे शव
पुलिस टीम ने घायलों को अस्पताल के लिए भेजा, जबकि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अधिकारियों के अनुसार, शवों को पोस्टमार्टम के लिए खवाड़ा से भुज भेजा गया है। वहीं, यह पता चला है कि आरई पार्क इलाके में इस तरह का यह पहला बड़ा हादसा है। फिलहाल, पुलिस ने हादसे की आगे की जांच शुरू कर दी है।

इससे पहले, मंगलवार को भावनगर जिले में दो वाहनों की टक्कर में सात लोगों की मौत हुई। यह हादसा भावनगर-सोमनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ था, जहां किनारे सर्विस रोड पर खड़ी एक ट्रेलर गाड़ी से एसयूवी टकराई। एसयूवी सवार लोग अलंग शिपब्रेकिंग यार्ड में काम पर जा रहे थे।

ये भी पढ़ें- तमिलनाडु उपचुनाव: वोटों की गिनती के बीच मदुरंतकम और धारापुरम में टीवीके ने शुरुआती बढ़त बनाई

खड़े ट्रेलर से टकराई SUV
पुलिस के अनुसार, एसयूवी भावनगर से अलंग की ओर जा रही थी, तभी वह सर्विस रोड पर खड़े ट्रेलर के पिछले हिस्से से टकरा गई। ट्रेलर हाईवे की सर्विस रोड पर त्रापाज गांव के पास खड़ा था, तभी उसके पीछे आ रही बोलेरो उससे टकरा गई। पुलिस अधीक्षक (एसपी) नितेश पांडे ने बताया कि छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य की इलाज के दौरान मौत हो गई।

Exit mobile version