Site icon Dainik Savera Times

गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और उनकी पत्नी दर्शनादेवी ने वंदे भारत एक्सप्रेस में किया सफर

अहमदाबाद: गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और उनकी पत्नी दर्शनादेवी ने शनिवार को भारत की सबसे तेज, आधुनिक, आरामदायक और सबसे लोकप्रिय ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस में अहमदाबाद से सूरत तक का सफर किया।

देवव्रत ने प्राकृतिक कृषि की समीक्षा बैठक में भाग लेने के लिए सूरत जाने के लिए वंदे भारत ट्रेन से यात्रा की। वह और श्रीमती दर्शनादेवी सामान्य नागरिकों की तरह अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचे। प्लेटफार्म पर अन्य यात्रियों का अभिवादन स्वीकार करते हुए उन्होंने रेलवे कोच में प्रवेश किया तब सहयात्रियों ने अहोभावपूर्वक प्रसन्नता व्यक्त की।

Exit mobile version