Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

विमान हादसे की जांच के लिए क्षतिग्रस्त चिकित्सा छात्रवासों को कराया जा रहा है खाली, AIIB करेगी जांच

June 14, 2025

विमान हादसे की जांच के लिए क्षतिग्रस्त चिकित्सा छात्रवासों को कराया जा रहा है खाली, AIIB करेगी जांच
अहमदाबाद। एअर इंडिया विमान हादसे की जांच के सिलसिले में क्षतिग्रस्त हुए बी जे चिकित्सा महाविद्यालय के छात्रवासों को खाली कराया जा रहा है। महाविद्यालय की डीन मीनाक्षी पारीख ने यह जानकारी दी। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AIIB) इस दुर्घटना की जांच करना चाहता है। पारीख ने पत्रकारों से कहा कि दुर्घटना में चार इमारतें – अतुल्यम एक, दो, तीन और चार क्षतिग्रस्त हुईं हैं, जिन्हें खाली कराया जा रहा है तथा उनमें रहने वालों को वैकल्पिक आवास उपलब्ध कराये जायेंगे।
बृहस्पतिवार दोपहर 242 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को लेकर जा रहा बोइंग 787 ड्रीमलाइनर (एआई 171) विमान सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद मेघानीनगर में बीजे चिकित्सा महाविद्यालय के छात्रवास एवं उसके कैंटीन परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में कुल 275 लोगों की जान चली गई। विभिन्न एजेंसियां इस विमान दुर्घटना की जांच कर रही हैं।
पारीख ने कहा, ‘‘नागर विमानन मंत्रालय से संबद्ध विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एआईआईबी) इसकी (हवाई दुर्घटना) जांच करना चाहता है। इसके लिए अतुल्यम एक, दो, तीन और चार को या तो खाली करा दिया गया है या खाली कराया जा रहा है। हमने वहां रहने वाले स्नातकोत्तर के छात्रों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की है।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें