Site icon Dainik Savera Times

वलसाड में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, पूरा जिला पानी में डूबा, NH-48 पर 30 किलोमीटर लंबा जाम

flood valsad

नेशनल डेस्कः गुजरात के वलसाड जिले में लगातार हो रही भारी से अति भारी बारिश ने लोगों की मुश्किलें काफी बढ़ा दी हैं। कई दिनों से हो रही तेज बारिश के कारण जिले के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। शहर और गांवों की सड़कें पूरी तरह पानी में डूब गई हैं, जिससे सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है और कई इलाकों में पानी भर जाने से आवाजाही लगभग ठप पड़ गई है।

ड्रोन तस्वीरों में दिखी तबाही की भयावह तस्वीर
बारिश के बाद सामने आए ड्रोन वीडियो और तस्वीरों में वलसाड जिले की गंभीर स्थिति साफ दिखाई दे रही है। इन हवाई दृश्यों में चारों ओर सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है। सड़कें, मकान, खेत और खुले इलाके पानी से भर गए हैं। ड्रोन विजुअल यह दिखा रहे हैं कि जिले के कई हिस्सों में जलभराव इतना ज्यादा है कि सामान्य जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।

NH-48 पर लगा 30 किलोमीटर लंबा जाम
भारी बारिश और सड़कों पर जलभराव का असर देश के सबसे व्यस्त राष्ट्रीय राजमार्ग NH-48 पर भी देखने को मिला। अहमदाबाद से मुंबई और मुंबई से अहमदाबाद जाने वाले इस हाईवे पर करीब 30 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। हजारों वाहन घंटों तक सड़क पर फंसे रहे। बारिश के कारण कई जगहों पर पानी भर जाने से यातायात की रफ्तार पूरी तरह धीमी पड़ गई।

वापी और उमरगांव में सबसे ज्यादा जलभराव
वापी और उमरगांव तहसील के ड्रोन दृश्यों में चारों तरफ पानी भरा हुआ दिखाई दे रहा है। कई रिहायशी इलाकों, सड़कों और बाजारों में पानी भर गया है। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य चलाए जा रहे हैं।

वलसाड जिले में कितनी हुई बारिश
प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार, कल दोपहर 4 बजे से आज सुबह 6 बजे तक जिले की सभी तहसीलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। साथ ही इस मानसून सीजन में अब तक हुई कुल बारिश का आंकड़ा भी जारी किया गया है।

-कपराड़ा में पिछले 14 घंटे के दौरान 2.7 इंच बारिश हुई, जबकि पूरे सीजन में अब तक 112.6 इंच बारिश दर्ज की गई।

-उमरगांव में 0.3 इंच ताजा बारिश हुई और सीजन की कुल बारिश 102.7 इंच पहुंच गई।

-नानापोंडा में 1.2 इंच हालिया बारिश दर्ज की गई, जबकि पूरे सीजन में 90.6 इंच बारिश हुई।

-वलसाड शहर में 0.5 इंच बारिश हुई और कुल बारिश का आंकड़ा 88.9 इंच तक पहुंच गया।

-पारडी में 0.6 इंच बारिश हुई, जबकि सीजन की कुल बारिश 88.6 इंच दर्ज की गई।

-वापी में 0.6 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई और पूरे मानसून में अब तक के कारण वलसाड जिले की सभी प्रमुख तहसीलें—वलसाड, वापी, उम 76.9 इंच बारिश हो चुकी है।

-धरमपुर में 2.0 इंच ताजा बारिश हुई और कुल सीजन की बारिश 73.6 इंच दर्ज की गई।

करोड़ों रुपये का नुकसान
भारी बारिश के कारण वलसाड जिले की सभी प्रमुख तहसीलें—वलसाड, वापी, उमरगांव, धरमपुर, पारडी, कपराड़ा और नानापोंडा—सबसे ज्यादा प्रभावित हुई हैं। इस प्राकृतिक आपदा से करोड़ों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

घरों, दुकानों और वाहनों में घुसा पानी
लगातार बारिश के चलते कई इलाकों में घरों, बंगलों और दुकानों के अंदर पानी भर गया। बड़ी संख्या में वाहन पानी में डूब गए, जिससे लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। नुकसान हुआ है। कई जगह तेज बहाव में मवेशी भी बह गए, जिससे पशुपालकों को भी बड़ी आर्थिक क्ष कई परिवारों का घरेलू सामान भी खराब हो गया।

खेती और पशुपालन पर भी पड़ा असर
भारी बारिश का सबसे ज्यादा असर किसानों पर पड़ा है। खेत पूरी तरह पानी में डूब गए हैं, जिससे फसलों को भारी नुकसान हुआ है। कई जगह तेज बहाव में मवेशी भी बह गए, जिससे पशुपालकों को भी बड़ी आर्थिक क्षति हुई है।

औद्योगिक क्षेत्रों में भी कामकाज प्रभावित
वलसाड और वापी के औद्योगिक क्षेत्रों में भी बारिश का असर साफ दिखाई दिया। कई फैक्ट्रियों और औद्योगिक इकाइयों में पानी भर जाने से उत्पादन प्रभावित हुआ। उद्योगों को भी भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

प्रशासन अलर्ट, लोगों से सावधानी बरतने की अपील
प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है। जलभराव वाले इलाकों में राहत और बचाव कार्य जारी हैं। लोगों से अपील की गई है कि बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें, जलभराव वाले रास्तों से बचें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Exit mobile version