Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुजरात: 40 यात्रियों से भरी बस को टैंकर ने मारा टक्कर, 4 लोग जिंदा जले, कई झुलसे

May 14, 2026

गुजरात: 40 यात्रियों से भरी बस को टैंकर ने मारा टक्कर, 4 लोग जिंदा जले, कई झुलसे

सुरेंद्रनगरः गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में बुधवार देर रात एक टैंकर से टकराने के बाद बस में आग लगने से चार यात्री जिंदा जल गए और 10 अन्य झुलस गए। पुलिस उपाधीक्षक (DSP) एस.एस. भदौरिया ने बताया कि यह दुर्घटना देर रात करीब 1:30 बजे चोटिला-राजकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांगानी गांव के पास हुई। उन्होंने बताया कि निजी लग्जरी बस अहमदाबाद से राजकोट की ओर जा रही थी, तभी वह अपने आगे जा रहे डामर (कोलतार) से लदे एक टैंकर से टकरा गई। टक्कर के बाद बस में भीषण आग लग गई। भदौरिया के अनुसार, बस में कम से कम 40  यात्री सवार थे, जिनमें से कई लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

उपजिलाधिकारी का आया बयान
उपजिलाधिकारी एच.टी. मकवाना ने कहा, “निजी बस और डामर से भरे टैंकर के बीच हुई इस टक्कर में चार यात्री जिंदा जल गए।” पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में 10 लोग झुलस गए हैं।

घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया
मकवाना ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए राजकोट के सिविल अस्पताल भेजा गया है, जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए चोटिला के एक अस्पताल ले जाया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें