Site icon Dainik Savera Times

एयर इंडिया विमान हादसे में एकलौते जीवित बचे विश्वास कुमार ने अपने भाई की अर्थी को दिया कंधा

दीव: एयर इंडिया विमान हादसे में जीवित बचे एकमात्र व्यक्ति विश्वास कुमार रमेश बुधवार को अपने गृहनगर दीव में अपने भाई अजय की अंतिम यात्रा में शामिल हुए।

चेहरे पर अब भी स्पष्ट चोटों और पट्टियों के साथ विश्वास ने अपने भाई के पार्थिव शरीर को कंधा दिया। विश्वास का भाई अजय 12 जून को विमान हादसे के दौरान उनके (विश्वास कुमार रमेश के) बगल में बैठे था।

ब्रिटिश व्यवसायी विश्वास (40) को मंगलवार शाम अहमदाबाद के सिविल अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। वह और अजय, दोनों दीव के मूल निवासी हैं, जो अपने परिवार से मिलने के बाद लंदन लौट रहे थे।

सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश जोशी ने पुष्टि की कि बुधवार सुबह डीएनए परीक्षण के बाद अजय के शव को उसके परिवार को सौंप दिया गया।

ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 BO: ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 6 दिनों में कमाए इतने करोड़ रूपये, टूटे चार फिल्मों के तगड़े रिकॉर्ड

Exit mobile version