Site icon Dainik Savera Times

Gurugram : झुग्गियों में लगी भीषण आग, कबाड़ समेत 40 झुग्गी जलकर खाक

40 slums along with junk burnt to ashes

40 slums along with junk burnt to ashes

गुरुग्राम : गुरुग्राम के सेक्टर 102 में झुग्गियों में आग लग गई। इस हादसे में कई झुग्गियां जलकर खाक हो गईं। मौके पर अग्निशमन विभाग के अधिकारी आग बुझाने में जुटे हुए हैं। इस आग की जद में आकर 40 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं। इसके अलावा, कई कबाड़ भी जल गए। हालांकि, किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

फायर ऑफिसर नरेंद्र यादव ने इस हादसे के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हमें बुधवार तड़के 3:30 बजे भीम नगर फायर स्टेशन में यह सूचना दी गई थी कि सेक्टर 102 की झुग्गियों में आग लग गई। हमें जैसे ही इस बारे में सूचना मिली, तो हमने बिना समय गंवाए कई गाड़ियों को मौके पर भेजा। इसके बाद हमने गुरुग्राम के सभी फायर स्टेशनों से गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा।

उन्होंने कहा कि इस आग में 40 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं। अभी मौके पर 10 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हुई हैं। हमने काफी हद तक हालात को सामान्य कर दिया है। हमने करीब 100 झुग्गियों को बचा भी लिया। मौके पर हमारे कई कर्मचारी और पुलिस अधिकारी मौजूद हैं।

आग लगने की पुख्ता जानकारी नहीं

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अब तक आग लगने के कारण के बारे में पुख्ता जानकारी नहीं मिली है, लेकिन बताया जा रहा है कि चाय बनाने के दौरान झुग्गियों में आग लग गई। आग लगने की वजह से झुग्गियों में रखे सिलेंडरों में भी ब्लास्ट हो गया। इसके बाद लोग दहशत में आ गए और अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आग बुझाने के लिए सुरक्षा उपकरणों को बढ़ाए जाने की मांग की है। अभी तक आग लगने से होने वाले नुकसान के बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है। हालांकि, प्रशासन ने स्थानीय लोगों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।

Exit mobile version