Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana News : गुरु जी ने लिखा बीईओ को पत्र, सर कुत्तों से बचाओ

May 10, 2026

Haryana News : गुरु जी ने लिखा बीईओ को पत्र, सर कुत्तों से बचाओ

हिसार। जनगणना करने वाले शिक्षकों के सामने नया संकट आ गया है। इस संबंध में एक गुरु जी ने खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की है।

गुरु जी ने ये लिखा पत्र

बता दें कि आजकल इलाके में जनगणना चल रही है। सरकार ने इसकी जिम्मेदारी शिक्षकों को सौंपी है। ऐसे में ढाणी खान बहादुर स्थित राजकीय प्राइमरी स्कूल के एक गुरुजी फूल कुमार ने बरवाला के बीईओ को पत्र लिखा है। उसका कहना है कि बीईओ सर.. जनगणना करते समय हमें कुत्ते काट रहे हैं। कृपया निवेदन है कि आप मुनादी करवाएं कि शहर हो या गांव कुत्ते घर के अंदर बांधकर रखें।

बोले- स्थानीय करें उनकी रक्षा

मामला बरवाला स्थित ढाणी प्रेम नगर का है, जहां शनिवार सुबह गुरुजी फूल कुमार टीम के साथ डोर टू डोर जनगणना कर रहे थे। जैसे ही वे घर में घुसे तो जनगणना संबंधित जानकारी जुटा ही रहे थे कि कमरे से बाहर एक कुत्ता दौड़ा-दौड़ा आया उनके पैरों पर काट लिया। इसके बाद गुरुजी फूल कुमार को बरवाला के अस्पताल ले जाया गया और एंटी रेबीज टीका लगवाया गया। सहकर्मी गुरुजी अनिल ने बीईओ को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की है। गुरुजी ने पत्र में जिक्र किया है कि हमें चाहिए कि इस संबंध में स्थानीय प्रतिनिधि उनकी रक्षा करें।

Also Read :

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें