Site icon Dainik Savera Times

Guwahati firing incident: 6 लोगों की हत्या के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में किया ढेर, पीड़ित परिवार ने CM का जताया आभार

Guwahati firing incident

Guwahati firing incident

Guwahati firing incident: असम के चर्चित गुवाहाटी होटल बिलास इन में हुई गोलीबारी की घटना के मुख्य आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मार गिराया है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की थी और इसी दौरान वह मुठभेड़ में मारा गया। आरोपी के एनकाउंटर के बाद पीड़ित परिवार के सदस्यों ने मुख्यमंत्री और राज्य पुलिस का आभार व्यक्त किया है।

अधिकारियों के अनुसार, मुख्य आरोपी को गुवाहाटी से शिवसागर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान उसने कथित तौर पर भागने की कोशिश करते हुए पुलिस टीम पर हमला कर दिया। पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

ये भी पढ़ें- Weather Update: दिल्ली-UP से राजस्थान तक बदलेगा मौसम, 19 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

 

संपत्ति के विवाद में चली थी गोली
34 वर्षीय घनाकांत गोगोई को गुवाहाटी के लचित नगर इलाके में स्थित होटल बिलास इन में गोलीबारी के कुछ घंटों बाद 26 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के अनुसार, गोलीबारी होटल के पट्टे के समझौते को लेकर हुए विवाद के कारण हुई थी। संपत्ति संबंधी विवाद को सुलझाने के लिए आयोजित बैठक से पहले यह असहमति कथित तौर पर बढ़ गई थी।

इसके बाद मुख्य आरोपी गोगोई ने फायरिंग करते हुए छह लोगों को हत्या कर दी। मृतकों में होटल मालकिन हेलेना भराली और भाई भूदेव भराली समेत परिवार के 5 सदस्य और एक अन्य व्यक्ति शामिल था।

CM का किया धन्यवाद
मुख्य आरोपी के एनकाउंटर के बाद भूदेव भराली के बेटी अंकित भराली ने प्रतिक्रिया दी। बुधवार सुबह उन्होंने त्वरित कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और असम पुलिस प्रशासन का दिल से धन्यवाद व्यक्त किया। बेटी अंकित भराली ने कहा कि आज न्याय मिला है। भगवान ने न्याय किया है। पुलिस ने रात में उसका एनकाउंटर किया। जिस तरह बिना किसी दोष के मेरे परिवार की हत्या की गई है, ऐसे ही आरोपी को सजा मिली है। हम सभी का धन्यवाद करना चाहते हैं।

 

ये भी पढ़ें- भारत ने टॉस जीत चुनी गेंदबाजी, प्लेइंग इलेवन में इन युवा खिलाड़ियों को मिला मौका

 

उन्होंने कहा, “मैं मुख्यमंत्री और उन सभी लोगों को भी धन्यवाद देना चाहती हूं जिन्होंने हमें न्याय दिलाने के लिए प्रयास किए। उन्होंने हर संभव कोशिश की और सभी जरूरी कदम उठाए। हम सच में उनके आभारी हैं।” अंकित भराली ने कहा कि यह बात मायने रखती है कि हमें न्याय मिला है और आरोपी को मौत के बदले मौत मिली है।

Exit mobile version