Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

NHRC ने हलाल-सर्टिफाइड खाना परोसने के मुद्दे पर रेलवे की रिपोर्ट को बताया अधूरा, कहा- पारदर्शिता की कमी

January 12, 2026

NHRC ने हलाल-सर्टिफाइड खाना परोसने के मुद्दे पर रेलवे की रिपोर्ट को बताया अधूरा, कहा- पारदर्शिता की कमी

Halal certified food: भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने सोमवार को कहा कि ट्रेनों में हलाल-सर्टिफाइड खाना परोसने के मुद्दे पर इंडियन रेलवे द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट “अधूरी” है और इसमें “पारदर्शिता की भी कमी है।” NHRC ने रेलवे बोर्ड को एक शिकायत के बाद नोटिस जारी किया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि इंडियन रेलवे नॉन-वेजिटेरियन खाने में सिर्फ़ हलाल-प्रोसेस्ड मीट परोसता है, जो शिकायतकर्ता के अनुसार, अनुचित भेदभाव पैदा करता है और मानवाधिकारों का उल्लंघन करता है।

इसके जवाब में, रेलवे बोर्ड ने कमीशन को बताया कि ट्रेनों में हलाल-सर्टिफाइड खाना बेचने या परोसने का कोई आधिकारिक प्रावधान नहीं है। रेलवे बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “इंडियन रेलवे और आईआरसीटीसी अपने फूड प्रोडक्ट्स के लिए फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की गाइडलाइन्स को फॉलो करते हैं,” और साथ ही कहा, “इंडियन रेलवे में हलाल-सर्टिफाइड खाना परोसने का कोई आधिकारिक प्रावधान नहीं है।”

ये भी पढ़ें- पति प्रशांत तमांग के अचानक चले जाने से टूटी पत्नी मार्था, बोली- जब वह हमें छोड़कर गए, मैं उस वक्त उनके साथ थी

नहीं परोसा जाता हलाल-सर्टिफाइड खाना
रेलवे अधिकारियों ने यह भी बताया कि हाल ही में केंद्रीय माहिती आयोग (सीआईसी) के सामने एक ऐसा ही मामला उठाया गया था। एक आवेदक ने सूचना के अधिकार कानून के तहत यह जानकारी मांगी थी कि क्या ट्रेनों में नॉन-वेज खाने में हलाल-प्रोसेस्ड मीट परोसा जाता है। रेलवे बोर्ड ने CIC के सामने यह स्टैंड लिया था कि इंडियन रेलवे द्वारा कोई भी हलाल-सर्टिफाइड खाना नहीं परोसा जाता है।

सहमति के बारे में कोई रिकॉर्ड नहीं
CIC ने अपने आदेश में रेलवे की बात को रिकॉर्ड किया और कहा कि चीफ प्रिंसिपल इन्फॉर्मेशन ऑफिसर ने साफतौर पर और लगातार कहा है कि IRCTC के पास हलाल-सर्टिफाइड खाने की किसी पॉलिसी, उसकी मंजूरी की प्रक्रिया, या इस संबंध में यात्रियों से ली गई किसी साफ सहमति के बारे में कोई रिकॉर्ड या दस्तावेज मौजूद नहीं हैं।

Watch Video- उत्तर भारत में शीतलहर, Delhi में पारा 2 डिग्री, IMD का अलर्ट

मौलिक अधिकार होते है प्रभावित
हालांकि, NHRC ने पाया कि रेलवे द्वारा सबमिट की गई रिपोर्ट “अधूरी” और “पारदर्शिता की कमी वाली” लगती है, खासकर क्योंकि यह “यात्रियों की पसंद की आजादी” को प्रभावित करती है, ये एक मौलिक अधिकार है जो व्यक्तियों को यह जानने की आजादी देता है कि वे क्या खा रहे हैं। कमीशन ने आगे कहा कि किसी भी मांस को ‘हलाल’ माने जाने के लिए, दारुल उलूम देवबंद की व्याख्या के अनुसार, उसे एक मुस्लिम द्वारा ज़बह किया जाना चाहिए।

रोजगार में भेदभाव
इसमें कहा गया कि अगर ऐसा मांस ट्रेनों या IRCTC द्वारा मैनेज किए जाने वाले प्लेटफॉर्म पर परोसा जा रहा है, तो इससे रोजगार में भेदभाव और दूसरे धर्मों के लोगों के लिए अवसरों पर रोक से जुड़ी चिंताएं पैदा होती हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें