Site icon Dainik Savera Times

हल्द्वानी नगर निगम का अभियंता घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

नैनीताल: उत्तराखंड सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने हल्द्वानी नगर निगम के अवर अभियंता को गुरुवार को घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विजिलेंस के हल्द्वानी कार्यालय को शिकायत मिली कि नगर निगम का अवर अभियंता खष्टी बल्लभ उपाध्याय की ओर से स्ट्रीट लाइट का रखरखाव करने वाली ईईसीएल कंपनी से बिल भुगतान संबंधी प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर 25000 रुपये की मांग की जा रही है।

विजिलेंस के निदेशक डॉ. वी. मुरूगेशन के निर्देश पर प्रकरण की जांच करायी गयी और प्रथम दृष्टया तथ्य सही पाये जाने पर एक टीम का गठन किया गया। टीम ने आरोपी अभियंता को 25000 रुपये की घूस लेते हुए आज रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। निदेशक डॉ. मुरूगेशन ने ट्रेप टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

Exit mobile version