Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

केंद्रीय मंत्री अनुराग के नेतृत्व में हमीरपुर ज़िला परिषद सदस्यों ने की उपराष्ट्रपति से मुलाकात

April 3, 2023

केंद्रीय मंत्री अनुराग के नेतृत्व में हमीरपुर ज़िला परिषद सदस्यों ने की उपराष्ट्रपति से मुलाकात

हमीरपुर (कपिल): जिले के ज़िला परिषद सदस्यों ने सोमवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के नेतृत्व में नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की। इस दौरान जिला परिषद सदस्यों ने उपराष्ट्रपति से विभिन्न सामाजिक एवं अन्य मुद्दों पर विचार सांझा कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। जिला परिषद सदस्यों में बगेहड़ा से रणजीत सिंह राणा, दरोगण पट्टी कोट से बबली, जंगलरोपा से नरेश कुमार, अणु से आशा देवी, धीरड़ से पवन कुमार, जाहू से राजकुमारी, खरवाड़ से रमन वर्मा, भोरंज से मधुबाला, करेर से राजेश कुमार, बड़सर से बीना देवी, दांदडू से संजीव कुमार, लहड़ा से संजीव कुमार और धनेटा से संजय कुमार ने उपराष्ट्रपति से शिष्टाचार भेंट की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें