Site icon Dainik Savera Times

जंडियाला गुरु में Harbhajan Singh ETO ने की कार सेवा, संगत से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील

अमृतसर: पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने जंडियाला गुरु स्थित गुरुद्वारा बाबा हंडाल जी में पहुंचकर पवित्र सरोवर की चल रही कार सेवा में श्रद्धा के साथ हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका और संगत के साथ सेवा की।

मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि सेवा की परंपरा इंसान को विनम्रता और समर्पण का भाव सिखाती है। इससे लोगों में एक-दूसरे के प्रति सहयोग और भाईचारे की भावना भी मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि गुरुद्वारा बाबा हंडाल जी जंडियाला गुरु का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व रखने वाला पवित्र स्थान है। यहां दूर-दूर से श्रद्धालु आकर श्रद्धा के साथ नमन करते हैं।

पवित्र सरोवर की कार सेवा में जुटी संगत और सेवादारों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों पर होने वाली ऐसी सेवाएं लोगों को अपनी विरासत और परंपराओं से जोड़ने का काम करती हैं। साथ ही इससे समाज में मिल-जुलकर काम करने और सेवा की भावना को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने क्षेत्र की संगत से अपील की कि वे पवित्र सरोवर की कार सेवा में बढ़-चढ़कर योगदान दें और इस धार्मिक कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। इस अवसर पर जंडियाला गुरु नगर परिषद के अध्यक्ष सतिंदर सिंह, राज कुमार मल्होत्रा, उपाध्यक्ष अमन विर्क सहित बड़ी संख्या में संगत मौजूद रही।

Exit mobile version