Site icon Dainik Savera Times

Hardy Sandhu: हार्डी संधू का गुरुग्राम में होने वाला कॉन्सर्ट कैंसिल…सिंगर ने खुद बताई इसकी असल वजह

नेशनल डेस्क: पंजाबी सिंगर हार्डी संधू (Punjabi Singer Hardy Sandhu) ने प्रदूषण (Pollution)
के बढ़ते हुए स्तर के मद्देनजर गुरुग्राम (Gurugram) में होने वाले अपने शो को फिलहाल स्थगित कर दिया है और कहा कि प्रशंसकों की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

 

हार्डी संधू 18 नवंबर को ‘इन माई फींलिग्स’ नामक अपना पहला अखिल भारतीय दौरा शुरू करने वाले थे, जिसका पहला शो दिल्ली-NCR में होने वाला था। हार्डी को ”बिजली बिजली”, ”क्या बात आई” और ”नाह” जैसे गानों के लिए जाना जाता है।

 

उन्होंने कहा कि आयोजक जल्द ही गुरुग्राम के शो की नई तारीख की घोषणा करेंगे। बता दें कि दिवाली के बाद से दिल्ली-NCR की हवा गंभीर श्रेणी में बनी हुई है। दिल्ली में प्रदूषण का स्तर पहले से काफी ज्यादा हो गया है। स्मॉग की घनी चादर भी दिल्ली में छाई हुई नजर आई।

Exit mobile version