Site icon Dainik Savera Times

अंबाला के सड़क हादसे में युवक की मौत, सरपंच के ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, आरोपी फरार

हरियाणा के अंबाला में बाइक सवार को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिसमे उसकी मौत हो गई। युवक बाइक पर सवार हो अपने काम पर जाने के लिए निकला था। तभी उसे सरपंच के ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। आरोपी टक्कर मार कर फरार हो गया।

मृतक की पहचान 30 वर्षीय गांव पतरेहडी निवासी सौरभ के रूप के हुई है। वह कौशल रोजगार निगम के तहत पिंजौर नगर निगम में नौकरी करता था। युवक किसी निजी काम से बाइक पर सवार हो गया था।

पुलिस को शिकायत देते हुए सौरभ के भाई गौरव ने बताया की शाम 6 बजे के करीबन उसका भाई गांव नंदूवाली गया हुआ था। उसी समय गौरव भी रजौली गांव की तरफ जा रहा था।

तभी सड़क पर तेज रफ्तार से चल रहे ट्रैक्टर–ट्रॉली ने उसके भाई की बाइक को टक्कर मार दी। हादसा पजेंटा–रजौली रोड पर हुआ था। जिस ट्रैक्टर ने टक्कर मारी वह रजौली गांव के सरपंच का है।जिसके बाद गौरव अपने भाई को ले कर मुलाना मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टर्स ने सौरभ को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने गौरव की शिकायत के आधार पर ट्रैक्टर–ट्रॉली चालक के खिलाफ धारा 281 व 106 BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा।

Exit mobile version