भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड जल्द ही 12वीं और 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम जारी करने जा रहा है। बोर्ड ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। अंकन और यूएमसी मामलों की सुनवाई सहित सभी कार्य पूरे कर लिए हैं। परीक्षा देने के बाद से ही विद्यार्थियों को इसकी प्रतीक्षा है।
आपको बता दें कि इन दोनों परीक्षा के परिणाम इसी सप्ताह आ जाएंगे। अंतर केवल इतना रहेगा कि बारहवीं कक्षा परिणाम दसवीं कक्षा के परिणाम के एक दिन बाद आएगा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 20 मार्च तक दसवीं और पहली अप्रैल तक बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन करवाया था। प्रदेशभर में 1431 परीक्षा केंद्रों पर 5 लाख 66 हजार 411 परीक्षार्थी ने परीक्षा दी थी। इनमें 2,96,593 लड़के व 2,69, 818 लड़कियां शामिल रहीं। बोर्ड चेयरमैन डॉ. पवन कुमार ने बताया कि दोनों कक्षाओं के परीक्षा परिणाम जारी करने की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। इसी सप्ताह परिणाम जारी कर दिया जाएगा।
Also Read :
Also Read :
Also Read :
Also Read :
मेष: दिन शुभ रहेगा...