भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के परीक्षार्थियों और अभिभावकों के लिए राहत भरी खबर है कि उनके परिणाम आने की सूचना आ गई है।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने परीक्षा परिणामों की तारीख पर मुहर लगा दी है। बोर्ड के घोषित शेड्यूल के अनुसार 12वीं का परीक्षा परिणाम 14 को आएगा। जबकि 10वीं के छात्रों को अपने नतीजों के लिए 17 मई तक इंतजार करना होगा। बोर्ड प्रशासन इन दिनों तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है, जिससे कि तय समय पर वेबसाइट पर परिणाम अपलोड किए जा सकें।
बोर्ड के चेयरमैन डॉ. पवन कुमार ने नतीजों की जानकारी साझा करते हुए बताया कि इस बार बोर्ड ने तकनीक और पारदर्शिता का खास ख्याल रखा है। उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य है कि किसी भी छात्र के परिणाम में कोई तकनीकी त्रुटि या जांच में कमी न रहे।” इसके लिए उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के बाद उनकी दोबारा जांच करवाई गई है। डॉ. पवन कुमार के मुताबिक, मूल्यांकन प्रक्रिया में बरती गई सख्ती का उद्देश्य रिजल्ट की गुणवत्ता और पारदर्शिता को बरकरार रखना है।
हरियाणा बोर्ड की परीक्षाएं कुछ खास वजहों से सुर्खियों में रहीं। फरवरी और मार्च में मुख्य परीक्षाएं संपन्न होने के बाद, बोर्ड ने छात्रों के हित में एक बड़ा फैसला लिया था। कुछ विषयों की पुनः परीक्षा 21 अप्रैल से 1 मई तक आयोजित की गई, ताकि जिन छात्रों की परीक्षाएं किसी वजह से प्रभावित हुई थीं, उन्हें एक और अवसर मिल सके। यही कारण है कि परिणाम घोषित होने में पिछले वर्षों की तुलना में थोड़ा अतिरिक्त समय लगा है, लेकिन बोर्ड का मानना है कि इससे छात्रों को बेहतर अंक सुधारने का मौका मिला।
आंकड़ों पर गौर करें तो इस साल हरियाणा बोर्ड की परीक्षाओं में परीक्षार्थियों की भारी संख्या देखने को मिली है। सीनियर सेकेंडरी (12वीं) की परीक्षा में प्रदेशभर से 2,95,478 छात्र-छात्राओं ने अपनी किस्मत आजमाई है। वहीं, सेकेंडरी (10वीं) परीक्षा में बैठने वाले परीक्षार्थियों का आंकड़ा 3,70,663 के करीब रहा। अब इन सभी छात्रों की निगाहें 14 और 17 मई की तारीखों पर टिकी हैं, जो उनके आगे के करियर की दिशा तय करेंगी।
Also Read :
Also Read :
Also Read :
मेष: दिन शुभ रहेगा...