Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

जींद में बस और ट्राले की टक्कर भीषण हादसे में चालक की गर्दन काट कर अलग, हादसे में 27 यात्री घायल, 8 महिलाएं

August 17, 2024

जींद में बस और ट्राले की टक्कर भीषण हादसे में चालक की गर्दन काट कर अलग, हादसे में 27 यात्री घायल, 8 महिलाएं

हरियाणा के जींद में प्राइवेट बस भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। बस में सवार 27 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे रोहतक पीजीआई में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। बस में कुल 40 यात्री सवार थे। वहीं बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई। बस चालक की गर्दन काट कर ट्राले में जा गिरी।

 

डबल डेकर प्राइवेट बस जयपुर से लुधियाना जाने के लिए निकली थी। बस में कुल 40 यात्री थे। लेकिन जैसे ही बस राष्ट्रीय राजमार्ग 152–D पर पहुंची वैसे ही बस सड़क पर खडे ट्राले में घुस गई।टक्कर होते ही बस में सवार यात्री के बीच चीख–पुकारच गई। कई यात्रियों के हालत बहुत गंभीर बताई जा रही है।

 

बस में सवार लोगों ने बताया की बस रात 10 बजे जयपुर से चली थी। बस में ज्यादातर यात्रीगण सो रहे थे।सुबह 3 बजे जब बस गांव किलाजफरगढ़ के पास नेशनल हाईवे 152–D पर पहुंची। तभी बस ट्राले से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी की बस चालक की गर्दन ही काट कर अलग हो गई। और बस के परखच्चे उड़ गए।

 

बस में कुल 40 लोग सवार थे। जिनमे से 27 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमे से 8 महिलाए है। और 17 घायलों को रोहतक पीजीआई के लिए भिजवाया गया है। हादसे में बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। सभी शीशे भी टूट गए। बस में सवार यात्रियों ने ही पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

बस चालक का शव बुरी तरह बस में ही फंसा हुआ था। जिसके बाद बस चालक को जेसीबी की सहायता से बाहर निकला गया। पुलिस टीम ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए हिंद के सामान्य अस्पताल में भिजवाया गया है। पुलिस जांच में फिलहाल इतना ही सामने आया है कि,ट्राला चालक टॉयलेट जाने के लिए सड़क पर रुका था। तभी बस आकर ट्राले से टकरा गई। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें