Site icon Dainik Savera Times

Haryana News : हरियाणा के मुख्यमंत्री CM Haryana को धमकी

threat letter

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को धमकी मिली है। चंडीगढ़ के स्कूलों को सोमवार सुबह मिले मेल में ये थ्रेट दिया गया। मेल में पंजाबी भाषा का इस्तेमाल किया गया है।

कई संस्थानों को बनाएंगे निशाना

इसके साथ कहा कि हम चंडीगढ़ और पंजाब के कई स्कूलों को सोमवार को निशाना बनाएंगे। एक अप्रैल को चंडीगढ़ में भाजपा मुख्यालय पर हमला हुआ था। ईमेल में आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया है, जिसमें लिखा था कि अपने बच्चों को बचाओ। धमकी मिलने के बाद स्कूल प्रबंधन और प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें बम स्क्वॉयड और डॉग स्क्वॉयड के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने स्कूल परिसरों की गहन जांच शुरू कर दी है। चंडीगढ़ में सीएम सैनी रहिंदे, बम धमाके-ग्रेनेड हमले चलते रहेंगे।

स्कूल और मेयर ऑफिस को भी धमकी

स्कूलों में 1.11 बजे और 2.11 बजे मेयर ऑफिस में भी बम फटेगा। ईमेल में आगे लिखा है- खालिस्तान वाले बच्चों के खिलाफ नहीं। हिंदुस्तान की मोदी सरकार को तबाह करेंगे। खालिस्तान वोटों से या बम से। ईमेल पर भेजने वाले ने खालिस्तान नेशनल आर्मी का पता लिखा है। इसके नीचे इंजीनियर गुरनाख सिंह, रुकनशाह वाला, डॉ. गुरनिरबैर सिंह और खान राजादा का नाम है।

धमकी भरे ईमेल सुबह 9:21 बजे मिले

स्कूलों को धमकी भरे ईमेल सुबह करीब 9:21 बजे प्राप्त हुए। इनमें एसटी स्टीफन स्कूल , शिवालिक पब्लिक स्कूल और रयान इंटरनेशनल स्कूल सहित कई शैक्षणिक संस्थानों का नाम लिया गया। इसके अलावा मेयर कार्यालय और यूटी सचिवालय को भी निशाना बनाए जाने की बात कही गई।

Also Read : अब घरौंडा के हर गांव में बनेगी लाइब्रेरी

Also Read : दिल्ली से करनाल मेट्रो कॉरिडोर : सफर होगा आसान

Also Read : अब आशियाने का सपना महंगा, कलेक्टर रेट लागू

Also Read : सपना चौधरी अदालत में पेश, जानें क्या था मामला

Exit mobile version