Dainik Savera Times

हरियाणा CM Saini ने गुरुग्राम में Tesla India Motors के देश के पहले ऑल इन वन केंद्र का किया उद्घाटन

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा र्सिर्फ एक बाजार नहीं है, यह विनिर्माण की महाशक्ति है। यह ऑटोमोबाइल, आई.टी. और अन्य उद्योगों का बड़ा केन्द्र है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि टेस्ला भारत में अपना पहला इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माण संयंत्र हरियाणा में ही स्थापित करेगा और टेस्ला की अन्य संबंधित इकाइयां भी यहां लगेंगी। मुख्यमंत्री वीरवार को गुरुग्राम में टेस्ला इंडिया मोटर्स के देश के पहले ऑल इन वन केंद्र का उद्घाटन करने उपरांत उपस्थित जन को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, पटौदी की विधायक बिमला चौधरी, सोहना के विधायक तेजपाल तंवर, गुरुग्राम के विधायक श्री मुकेश शर्मा भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा भारत में स्टार्टअप की संख्या में 7वें बड़े राज्य के रूप में उभरा है। वर्तमान में, हरियाणा में 9,100 से अधिक मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स हैं। इसी प्रकार प्रदेश में ए.आई. आधारित स्टार्टअप्स और अनुसंधान को प्रोत्साहित करने के लिए गुरुग्राम और पंचकूला में ए.आई. हब स्थापित किया जा रहा है। साथ की भविष्य की तकनीकों जैसे कि ए.आई., रोबोटिक्स, बायो टेक्नोलॉजी व डीप-टेक को अपनाने के लिए डिपार्टमेंट ऑफ फ्यूचर की स्थापना की है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में अलग से एम.एस.एम.ई. विभाग का गठन किया है। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए उद्यमकर्ता ज्ञापन फाइल करने की ऑनलाइन सुविधा शुरू की है। इस अवसर पर उपायुक्त श्री अजय कुमार, हरियाणा विदेश सहयोग विभाग के सलाहकार पवन चौधरी, टेस्ला की वरिष्ठ निदेशक इसाबेल फैन, भारत में टेस्ला के जीएम शरद अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें: Haryana News : कैथल की महादेव कॉलोनी में लगी भीषण आग; लाखों का सामान जलकर राख

Exit mobile version