Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा में पुलिसकर्मी को अज्ञात बहन ने मारी टक्कर, अज्ञात कार चालक ने काफी दूर तक घसीटा, बर्दी फटी और पैर में हुआ फ्रेक्चर

July 31, 2024

हरियाणा में पुलिसकर्मी को अज्ञात बहन ने मारी टक्कर, अज्ञात कार चालक ने काफी दूर तक घसीटा, बर्दी फटी और पैर में हुआ फ्रेक्चर

हरियाणा के फरीदाबाद में सड़क हादसे में एक पुलिसकर्मी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे से बाल–बाल बचे पुलिस कर्मी के पैर में फ्रेक्चर हुआ है। घायल अवस्था में उसे पास ही मौजूद किसी निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती करवाया गया।

हादसे में घायल की पहचान कन्हैया के रूप में हुई है। डायल 112 की पीसीआर नंबर 7 में ड्यूटी पर तैनात था। तभी सड़क पार करते वक्त वह हादसे का शिकार हो गया। हादसे में एसपीओ कन्हैया को गंभीर रूप से चोटें आई है।

हादसे में घायल एसपीओ कन्हैया का हलचल पूछने गए एएसआई संदीप ने जब बात की तो कन्हैया ने बताया की वह डबुआ पाली रोड पर एसएस स्कूल के पास डायल–112 की पीसीआर से उतरा और कुछ सामान लेने जान एक लिए सड़क पार करने लगा। तभी उसे एक कार चालक ने टक्कर मार दी।

हादसा कार चालक की लापरवाही के कारण हुआ था। क्युकी तेज रफ्तार होने के कारण वह समय पर ब्रेक नहीं लगा पाया और हादसे के शिकार हुए कन्हैया को वह काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया। हादसे में उनकी बर्दी फट गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

जिसके बाद मौके पर मौजूद सहायक कर्मियों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। लेकिन घायल की हालत को देखते हुए उसे सफदरजंग न लेजा कर वहीं के अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

 

पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तालाश में जुटी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटनास्थल पर मौजूद आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। जल्द ही आरोपी को पुलिस हिरासत में ले लेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें