Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुरुग्राम स्थित फैक्ट्री के बॉयलर फटने से हुआ हादसा, 2 की मौत 1 रेफर, घायलों का रेस्क्यू, बचाव कार्य जारी

June 22, 2024

गुरुग्राम स्थित फैक्ट्री के बॉयलर फटने से हुआ हादसा, 2 की मौत 1 रेफर, घायलों का रेस्क्यू, बचाव कार्य जारी

हरियाणा के गुरुग्राम में एक फैक्ट्री में ब्लास्ट होने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री गुरुग्राम के दौलताबाद औद्योगिक क्षेत्र में स्थित है। फैक्ट्री में बॉयलर फटने से हादसा हो गया।हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए है। घटनास्थल पर पुलिस टीम और फायर ब्रिगेड माैजूद है।

हादसे के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी गई। जिसके बाद कुछ ही देर में पुलिस टीम और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौजूद रही। जो हालातों पर काबू करने का प्रयास करती रहीं।

पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर घायलों को पास के ही अस्पताल इलाज के लिए भर्ती करवाया। हादसे में कई मजदूर घायल हुए है। फैक्ट्री में जब बॉयलर फटा सभी अपने–अपने काम में लगे थे और फैक्ट्री में जाम कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार फैक्ट्री के फायरवॉल बनाने का कार्य किया जाता है। ज्यादातर लोगों को फैक्ट्री से बाहर निकाल लिया गया हैं लेकिन अभी भी एक मजदूर के मलवे के दवे होने की आशंका है। जिसे रेस्क्यू करने ने SDRF की टीम जुटी हुई है।

फैक्ट्री के बॉयलर फटने के कारण हुए हादसे की वजह से आसपास स्थित 2 अन्य फैक्ट्री भी आग की चपेट में आ गई। हादसे में घायल हुए मजदूरों को फर्स्ट एड दे दिया गया है। एक मजदूर की गंभीर हालत के चलते उसे सफदरगंज अस्पताल में रेफर किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें