Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुरुग्राम में भीषण सड़क हादसा, परिवार के 4 सदस्यों की मौत, कैंटर से भिड़ी कार

July 1, 2024

गुरुग्राम में भीषण सड़क हादसा, परिवार के 4 सदस्यों की मौत, कैंटर से भिड़ी कार

हरियाणा के गुरुग्राम में KMP हाईवे पर मारुति एर्टिगा कार और कैंटर के बीच भिड़ंत हो गई। भीषण हादसे में 4 लोग की मौत हो गई और 2 लोग घायल है, जिन्हे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सभी एक ही परिवार के सदस्य थे जो किसी की अस्थियां विसर्जित कर गढ़गंगा से गुरुग्राम की ओर जा रहे थे।

हादसा इतना भीषण था की गाड़ी की चिथड़े उड़ गए। कार में कुल 6 लोग सवार थे। मृतकों में से 3 महिला और 1 पुरुष है। बाकी अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार परिवार में किसी की मृत्यु हुई थी जिसकी अस्थियां विसर्जित करने के लिए परिवार 2 अलग–अलग कारों में सवार हो फर्रूखनगर की ओर निकला। अस्थियां विसर्जित कर वापस लौटते समय जैसे ही मारुति एर्टिगा कार हाईवे पर पहुंची। उसकी टक्कर कैंटर से हो गई। कार चालक ने कैंटर को ओवरटेक करने की कोशिश की जिसके चलते हादसा हो गया।

जिसके बाद आसपास जुटी भीड़ में से किसी ने गुरुग्राम पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई कार में से लोगों को निकाला गया। कार सवारों में 2 के अलावा सभी की मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है। परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई। जिसके बाद सभी परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को इलाज के लिए निकट के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें