Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

लड़की से बात करता था दोस्त तो उतारा मौत के घाट, चाकू से किया हमला, आरोपी गिरफ्तार

July 12, 2024

लड़की से बात करता था दोस्त तो उतारा मौत के घाट, चाकू से किया हमला, आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा के गुरुग्राम में लड़की के चक्कर में दोस्त ने दोस्त के प्राण ले लिए। 15 वर्षीय नाबालिग आरोपी ने अपने 16 वर्षीय दोस्त निखिल के गले और पेट पर चाकू से वार कर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने मृतक को बीयर पीने के बहाने से बुला कर वार किया था।

घटना गुरुग्राम के सेक्टर 40 थाना क्षेत्र की है, जहां पुलिस को सूचना दी गई थी कि मकान नंबर 740 के बाहर कोई युवक लहूलुहान हालत में पडा हैं। जिसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और युवक को लेकर अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन तब तक युवक ने दम तोड़ दिया।

जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई और मृतक की शिनाख्त करवा कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई। मृतक की पहचान होने के बाद पुलिस ने आरोपी को रेवाड़ी से धर–दबोचा। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी ने खुलासा किया।

आरोपी ने बताया की मृतक के साथ उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम के द्वारा हुई थी। इसके साथ ही दोनो की बात एक लड़की से भी होती थी। लड़की पहले तो मृतक से ही बात करती थी, लेकिन पिछले कुछ समय से उसकी बात आरोपी से भी होने लगी थी।

लड़की जब मृतक से बात करती तो आरोपी चिढ़ने लगता था। ऐसा कुछ दिन तक चलने के बाद आरोपी ने रंजिश रखते हुए अपने दोस्त को मारने की साजिश रची। आरोपी ने पहले तो तेजधार चाकू खरीदा फिर दोस्त को बहाने से बुला कर उस पर हमला कर दिया। हमले के बाद वह फरार हो गया।

सेक्टर 40 थाना पुलिस प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी को रेवाड़ी से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने लड़की के चक्कर में युवक की हत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया था। आरोपी के खिलाफ हत्या के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें