Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुरुग्राम में नशेड़ी पति ने पत्नी की चाकू घोंप कर हत्या कर दी, सिरफिरे ने पत्नी के घाव में भरी तंबाकू, नशे में धुत्त पति ने पत्नी को शराब पिलाई

July 8, 2024

गुरुग्राम में नशेड़ी पति ने पत्नी की चाकू घोंप कर हत्या कर दी, सिरफिरे ने पत्नी के घाव में भरी तंबाकू, नशे में धुत्त पति ने पत्नी को शराब पिलाई

हरियाणा के गुरुग्राम में नशेड़ी पति ने अपनी पत्नी को चाकू घोंप कर मौत के घाट उतार दिया। नशे में धुत्त पति ने पहले जबरन पत्नी को शराब पिलाई। उसके बाद जब पत्नी को नशा हो गया तो बेरहमी से उस पर चाकू से हमला कर दिया। पत्नी को तड़पाने के लिए सिरफिरे पति ने पत्नी के घाव में खेनी(एक प्रकार की तंबाकू) भर दी।

जिसके बाद बच्चों ने मामा को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही महिला का भाई और पिता घटनास्थल पर पहुंचे। महिला के परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मौके से आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। परिजनों ने बयान में बताया कि दंपत्ति में शराब के कारण आयदिन कलेश रहता था। आरोपी पति शराब का आदी था। वह आमदनी का ज्यादातर हिस्सा शराब में बर्बाद कर देता था। जिससे पत्नी राखी दुखी रहती थी।

मृतका राखी के भाई अमन ने कहा कि गुरुग्राम, सोहना कस्बा स्थित पहाड़ कॉलोनी निवासी अजय की शादी उसकी बहन राखी से हुई थी। अजय शराब का आदी था, और उसकी बहन शराब पीने से रोकती थी। जिस वजह से अजय उसकी बहन के साथ लड़ाई–झगड़ा और मार–पीट करता था

घटना वाले दिन भी अजय शराब के नशे में धुत्त होकर घर आया, तो रखी ने बच्चों की कसम आदि देकर शराब पीने से मना किया। इतना सुनते ही सिरफिरा पति चिढ़ गया। और पत्नी को जबरन शराब पिलाने लगा। पत्नी के नशे में होते ही पति ने रखी पर 4–5 वार कर दिए। और घाव में तंबाकू भर दी। जिस कारण तड़प–तड़प कर पत्नी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सोहना सिटी थाना प्रभारी कर्मजीत ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें