Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुरुग्राम में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत अन्य गंभीर रूप एस घायल, गुस्साए कावड़ियों ने हाईवे किया जाम

July 31, 2024

गुरुग्राम में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत अन्य गंभीर रूप एस घायल, गुस्साए कावड़ियों ने हाईवे किया जाम

हरियाणा के गुरुग्राम में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसा मंगलवार की रात को दिल्ली–जयपुर हाईवे पर स्थित रामपुर फ्लाईओवर पर हुआ था। हादसे का शिकार हुए कावड़ियों में से एक की मौत हो गई अन्य 2 गंभीर रूप से घायल हुए है।

 

हादसे का शिकार हुए मृतक कावड़िए की पहचान कोटपूतली, राजस्थान निवासी हेमंत मीना के रूप में हुई है। वहीं हादसे का शिकार हुए अन्य कावड़िए के दोनो पैरों में फ्रेक्चर हो गया है।

 

मौके पर मौजूद राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हालातों का जायजा लिया। हादसे से गुस्साए कावड़ियों ने दिल्ली–जयपुर हाईवे को जाम कर दिया।

 

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा गुस्साए कावड़ियों ने मृतक के परिवार के लिए सरकारी नौकरी, 50 लाख मुआवजे की मांग रखी है।

 

जाम लगने के बाद से पुलिस कर्मचारियों ने दिल्ली–जयपुर हाईवे पर दिल्ली की तरफ से आने वाले वाहनों को गुरुग्राम के राजीव चौक से डायवर्ट किया है। वहीं जयपुर से आने वाले वाहनों को कुंडली मानेसर एक्सप्रेस वे से डायवर्ट किया है। जिससे यातायात में परेशानी का सामना न करना पड़े।

 

पुलिस कमचारियों ने लगातार कोशिश के करीब दो से ढाई घंटों के बाद कावड़ियों को समझा कर जाम खुलवाया। जिसके बाद यातायात सामान्य रूप से सुचारू किया गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवाया है। वहीं घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें