Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा के अलग–अलग जिलों में योग दिवस मनाया गया, कहीं बच्चों ने किए हैरानतंगेज कारनामे तो कहीं दिखी सैकड़ों की भीड़, वृक्षासन करते हुए लड़खड़ाए हरियाणा सीएम

June 21, 2024

हरियाणा के अलग–अलग जिलों में योग दिवस मनाया गया, कहीं बच्चों ने किए हैरानतंगेज कारनामे तो कहीं दिखी सैकड़ों की भीड़, वृक्षासन करते हुए लड़खड़ाए हरियाणा सीएम

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को मनाने के लिए हरियाणा मुख्य मंत्री नायब सिंह सैनी ने हिसार में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में शिरकत की। हिसार के आयोजित कार्यक्रम में योग अभ्यास करते हुए नजर आए सीएम नायब सिंह सैनी। मुख्य मंत्री वृक्षासन करते वक्त लड़खड़ा गए। उनके साथ कई लोग योग करने पहुंचे।

प्रदेश भर में योग दिवस का आयोजन किया गया है। जिसका मुख्य समारोह हिसार में रखा गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ फ्लेमिंगो टूरिस्ट रिसॉर्ट के कन्वेक्शन हाल में हुआ जबकि कार्यक्रम का पूर्वस्थल (GGU) गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय था। लेकिन बारिश के चलते कार्यक्रम का स्थान बदलाना पड़ा।

हरियाणा प्रदेश के लगभग सभी जिलों में योग दिवस को मनाने के लिए कार्यक्रम किए जा रहे है। इस वर्ष योग दिवस की थीम “योग स्वयं एवं समाज के लिए” रखी गई है। समारोह में आने वालों के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं की गई है। ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले साधकों के लिए वाहन की सुविधा की व्यवस्था की गई है।

योग दिवस पर मुख्य मंत्री नायब सिंह सैनी ने 69 व्यायामशालाओं की आधारशिला रखी। इसके साथ ही पंचायत विभाग द्वारा 24 व्यायामशालाओं का उद्घाटन किया गया। प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर नेतागणों ने समारोह का योगाभ्यास कर शुभारंभ किया।

रोहतक में बारिश के कारण कार्यक्रम में रुकावट आ गई। निश्चित समय के कुछ समय बाद कार्यक्रम का आरंभ हो पाया। यहां राजीव गांधी स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अलावा गुरुग्राम में खेल और पर्यावरण मंत्री ने अभ्यास कर योग संदेश दिया। योग से पहले राष्ट्रगान हुआ।

भिवानी और सोनीपत के आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और विभिन्न करतब दिखाए। सोनीपत में पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 5000 बच्चों ने भाग लिया और हैरतअंगेज कारनामे किए।

हिसार में समारोह के लिए बड़ी बड़ी LED लाइट्स लगाई गई है। इंटरनेट के लिए 2 लीज लाइन भी लगाई हैं। कार्यक्रम में आयुष विभाग और जिले के सभी योग संस्थान की भागीदारी होगी। कार्यक्रम में महिलाएं, दिव्यांग, किसान, सामाजिक संगठन, व्यायामशालाओं के योग साधक ओर आयुष योग साधकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए थे।

मुख्यमंत्री ने आमजन को संभोधित करते हुए कहा कि योग पार्ट ऑफ लाइव नहीं लाइफ है। योग से हम खुशहाल होते है। 2014 में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा मौका दिया गया तबसे योग की तरक्की हुई है। नायब सिंह सैनी ने कहा कि 100 और स्थानों पर 60 दिनों के अंदर व्यायशालाएं खोली जाएंगी।

योग सहायकों का डाइटीशियन द्वारा परीक्षण दिया जाएगा। 870 आयुष से जुड़े सहायकों की नियुक्ति की गई है। ये पहले 13–13 घंटे काम करते थे लेकिन अब 3 घंटे योग अभ्यास के बाद 4 बजे तक डिस्पेंसरी के काम करेंगे। सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा को स्वस्थ रखना हमारा पहला लक्ष्य है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें