Dainik Savera Times

Haryana Weather : नौतपा 25 से, राजस्थान से गर्म हरियाणा, रोहतक 47 डिग्री सेल्सियस

अंबाला। प्रदेश में नौपा 25 मई से शुरू हो रहा है, जो 2 जून तक रहेगा। आशंका है कि इन नौ दिनों में आसमान से आग बरसेगी। हरियाणा में इससे पहले ही सूर्य देव का कहर धूप के रूप में बरस रहा है। रोहतक में सबसे ज्यादा गर्मी महसूस की जा रही है। यहां पारा 47 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

लू का ऑरेंज अलर्ट

यदि तुलना की जाए राजस्थान के तापमान से तो चुरू से ज्यादा प्रदेश के कई जिलों में दर्ज किया गया है। नौतपा से पहले ही भीषण लू के कारण प्रदेश तप रहा है। गर्मी बढ़ने के साथ ही ठंडे पेय पदार्थ और बिजली सप्लाई की मांग भी तेजी से बढ़ गई है। गुरुवार को पूरे प्रदेश में भीषण लू का आरेंज अलर्ट जारी किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार तापमान में तेजी से बदलाव हुआ है। लू चलने के कारण राजस्थान सीमा के साथ लगते जिलों में तापमान बढ़ गया है।

इन जिलों में बरस रही आग

सिरसा, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और नारनौल में तापमान 45 डिग्री के नजदीक है। अब 25 मई से नौतपा शुरू होगा। नौ दिन तक चलने वाले इस नौतपा में इस बार आग बरसने की आशंका है। मौसम विभाग की बात करें तो अभी 25 मई को भी पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी का आरेंज अलर्ट है। अब रात भी तेज गर्मी से तपने लगी है। दिन के साथ रात का तापमान भी बढ़ा है। फरीदाबाद का रात का तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी प्रकार गुरुग्राम और भिवानी का तापमान भी 29 डिग्री पार कर गया है।

इन जिलों में है ऑरेंज अलर्ट

haryana-hotter-than-rajasthan
haryana-hotter-than-rajasthan

मौसम विभाग की ओर से जिन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, उनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, जींद, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, सेानीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल शामिल हैं।

गर्मी से महिला सिपाही चक्कर खाकर गिरी

ताजे घटनाक्रम के अनुसार बुधवार को हिसार के सेक्टर 14 में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की तरफ से घरों के बाहर किए कब्जे हटाने का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। ऐसे में विभाग की तरफ से पुलिस बल को बुलाया था। दिन के समय तापमान 45 डिग्री के पार जाने पर पुलिस बल में तैनात एक महिला सिपाही चक्कर खाकर गिर गई। वहां पर मौजूद दो पुलिस कर्मचारी उसे गाड़ी में बैठा कर उपचार के लिए नागरिक अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने इसका करण गर्मी के मौमस में लू लगना बताया।

Also Read :

Exit mobile version