Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

झज्जर में मां की हुई मौत, बहु ने एयरफोर्स जवान पति पर लगाया हत्या का आरोप, पति फरार

July 21, 2024

झज्जर में मां की हुई मौत, बहु ने एयरफोर्स जवान पति पर लगाया हत्या का आरोप, पति फरार

हरियाणा के झज्जर में बुजुर्ग महिला का शव बरामद हुआ है। बुजुर्ग महिला की बहु ने उसके बेटे पर ही हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उसे नागरिक अस्पताल भिजवाया है।

बुजुर्ग महिला की बहु सुमन ने सास की हत्या का आरोप उसके बेटे प्रवीण पर लगाया है। जो की भारतीय वायु सेना में जम्मू में तैनात है। पुलिस को महिला का शव घर के आंगन में पड़ा मिला। घर के दरवाजे अंदर से बंद थे। महिला के मुंह पर चोट के निशान थे।

साल्हावास थाना पुलिस को शिकायत देते हुए सुमन ने बताया कि गांव मातनहेल निवासी प्रवीण से उसकी शादी 17 फरबरी 2015 को हुई थी। विवाह के 2 दिन पश्चात प्रवीण के पिता का देहांत हो गया था।

प्रवीन 2024 में वायु सेना में जम्मू में तैनात था। जिसके बाद सुमन अपने 7 वर्षीय बेटे और 58 वर्षीय सास कृष्णा सहित पति के पास जम्मू रहने गई थी। लेकिन नियमित झगड़ों से परेशान हो वह 10 जून को अपने मायके एमपीमाजरा लौट आई थी।

जिसके बाद प्रवीण अपनी मां से झगड़ा रहता था। कुछ दिन तक मां बेटे साथ रहे। लेकिन बाद में झगड़ों से तंग आकर मां भी अपने गांव मातनहेल लौट आई थी।

जिसके बाद गांव के सरपंच विजयलता ने सुमन को फोन कर सूचना दी कि उसकी सास की किसी ने हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही वह परिजनों सहित गांव आई तो सास का शव घर के बरामदे में पड़ा था। सुमन ने बताया की उसे अपने पति पर हत्या करने का शक है।

पुलिस ने सुमन की शिकायत पर प्रवीण के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। पुलिस ने बताया की हत्या के बाद से फरार प्रवीन का कोई सुराग हाथ नहीं लगा हैं। उसकी खोजबीन जारी है। पुलिस ने बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्यवाही की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें