Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

झज्जर में पशु चिकित्सक हुआ सड़क हादसे का शिकार, मौके पर ही तोडा दम

July 7, 2024

झज्जर में पशु चिकित्सक हुआ सड़क हादसे का शिकार, मौके पर ही तोडा दम

हरियाणा के झज्जर में सड़क हादसे में एक पशु चिकित्सक की मृत्यु हो गई। हादसा झज्जर जिले के गांव डीघल का है। मृतक बाइक पर सवार हो घर से किसी काम के सिलसिले में बाहर गया हुआ था। रास्ते में वह दुर्घटना का शिकार हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस और परिजनों को दी। जिसके बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में पंचनामा भरवा कर रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

मृतक की पहचान झज्जर जिले के गांव डीघल निवासी 41 वर्षीय कर्मवीर पुत्र कृष्ण के रूप में हुईं है। पेशे से कर्मवीर पशुओं का चिकित्सक था, और गांव करोर में कार्यरत था। डीघल पुलिस चौकी ASI युद्धवीर ने बताया कि उन्हें गांव डीघल से सूचना मिली थी।

दी गई सूचना में बताया गया था की पशु चिकित्सक कर्मवीर बाइक के असंतुलित होने के कारण एक हादसे का शिकार हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस बिना देरी किए घटनास्थल पर पहुंची।

कर्मवीर के पिता कृष्ण ने भी दर्ज बयान में पुलिस को बताया था कि उसके बेटा सुबह बाइक लेकर घर से निकला था। लेकिन उसकी बाइक असंतुलित होकर गिर गई। और कर्मवीर राज्य में पड़ी ईंटों के ऊपर गिर पड़ा। जिसे उससे गंभीर चोटें आई थी। लेकिन कुछ ही देर बाद उसने दम तोड़ दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें