Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

छात्राओं से भरे ई–रिक्शा को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, हैरो फसने से हुआ हादसा

July 12, 2024

छात्राओं से भरे ई–रिक्शा को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, हैरो फसने से हुआ हादसा

जींद में ई–रिक्शा सवार स्कूली छात्राएं और ई–रिक्शा चालक हादसे का शिकार हो गए। ई–रिक्शा में सवार हो छात्राएं रोज की ही तरह स्कूल के लिए निकली थी। तभी रास्ते में ट्रैक्टर के टक्कर मार देने के कारण हादसा हो गया। हादसा असंध रोड पर गांव खेड़ा खेमावती में हुआ है।

टक्कर लगते ही ई–रिक्शा पलट गया। चालक और छात्राएं रिक्शे में ही फस गए। पास खेतों में काम कर रही ( धान की रोपाई) महिलाओं ने घायलों की मदद की। रिक्शा सीधा कर घायलों को रिक्शे से बाहर निकाला।

छात्राएं गांव मलिकपुर से सफीदों राजकीय कन्या सीनियर सेकंडरी स्कूल में पढ़ने जा रही थी। हादसे में शिकार छात्राओं में से तीन की पहचान ऋतु, रेणु और जन्नत के रूप में हुई है। वहीं चालक की पहचान सिंगलपुर कॉलोनी, सफीदों निवासी रघुबीर के रूप में हुई है।

हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। जिससे बाद मौके पर सफीदों थाना पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। घायलों को पुलिस ने सफीदों नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। ई–रिक्शा चालक हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ है। छात्राओं को उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं रघुबीर को रोहतक पीजीआई के लिए रेफर कर दिया है।

पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार ट्रैक्टर ई–रिक्शा के पीछे चल रहा था। ट्रैक्टर चालक ने ओवरटेक करने की कोशिश की तो ट्रैक्टर में लगा हैरो रिक्शा में फस गया। ट्रैक्टर ई–रिक्शा के काफी पास से होकर निकला। जिस कारण से ई–रिक्शा पलट गया। आरोपी ट्रैक्टर छोड़ कर फरार हो गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें