Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

करनाल में हाईवे पर मिले शव की गुत्थी सुलझी, पूर्व दामाद ने किया था बुजुर्ग का मर्डर, गिरफ्तार

June 24, 2024

करनाल में हाईवे पर मिले शव की गुत्थी सुलझी, पूर्व दामाद ने किया था बुजुर्ग का मर्डर, गिरफ्तार

हरियाणा के करनाल में हाईवे पर मिले शव की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। व्यक्ति को मारने के बाद उसके ही पूर्व दामाद ने हाईवे पर फेंका था। हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को घटना के बाद से तलाश कर रही थी और उसे उसी के गांव टिकरी, कुरुक्षेत्र से धर–दबोचा है।

पिछले दिनों पुलिस को हाइवे पर शव पड़े होने की सूचना मिली थी।जिसके बाद पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर पूछताछ की थी। जिसकी जांच करने पर सामने आया था कि पूर्व दामाद ने ससुर की रंजिश के चलते हत्या की है। पहले वह घर गया जब बुजुर्ग वहां नहीं मिला तो उसको ढूंढते हुए आरोपी खेतों पर जा पहुंचा।

जांच पड़ताल में बुजुर्ग की पुत्रवधु देवी ने पुलिस को बताया था कि वह अपने पति, बच्चों ओर ससुर के साथ शुगर मिल के सामने बने मकान में किराए पर रह रही है। उसका पति ठेकेदार के यहां हाइड्रा ड्राइवर का काम करता है। घटना के समय भी पति काम पर ही था। आरोपी सुनील घर आया था लेकिन ससुर का पूछ कर चला गया।

देवी ने बताया कि उसकी ननद कोमल और आरोपी सुनील की 5 वर्ष पहले शादी हुई थी। इस शादी से कोमल के 2 बच्चे हैं। जिसके बाद कोमल ने चौरा गांव निवासी पंकज सैनी से प्रेम विवाह कर लिया। कोमल के प्रेमविवाह करने के बाद से ही सुनील पूरे परिवार के साथ दुश्मनी रख रहा था।

सुनील ने अपनी पूर्व पत्नी पर आरोप लगाया है उसने उसे बर्बाद किया है और उसके दोनों बच्चों को गायब किया है।सुनील ने यह भी आरोप लगाया है कि उसे बर्बाद करने में रघुवीर भी शामिल है।इसी के चलते सुनील ने रघुवीर को जान से मारने की धमकी दी थी।

मधुवन पुलिस को ERV –411 ने सड़क पर लाश पड़े होने की सूचना दी थी। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी और जांच में जुट गई थी। घटनास्थल से पुलिस ने बुजुर्ग के शव, साइकल ओर हत्या के लिए प्रयोग किया गया हथियार बरामद किया था।

करनाल CIA–1 के इंचार्ज ने बताया कि आरोपी को उसके गांव से ही गिरफ्तार कर उसका मेडिकल करवा लिया है। आरोपी सुनील को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान आरोपी से हत्या करने को लेकर पूछताछ की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें