Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

कांग्रेस सांसद करनाल से शुरू करेंगे पदयात्रा, “हरियाणा मांगे हिसाब”अभियान करनाल से शुरू होगा, नेतृत्व करेंगे सांसद दीपेंद्र हुड्डा

July 15, 2024

कांग्रेस सांसद करनाल से शुरू करेंगे पदयात्रा, “हरियाणा मांगे हिसाब”अभियान करनाल से शुरू होगा, नेतृत्व करेंगे सांसद दीपेंद्र हुड्डा

हरियाणा के करनाल से कांग्रेस “हरियाणा मांगे हिसाब” अभियान की शुरुआत करने जा रही है। कांग्रेस के रोहतक सांसद दीपेंद्र हुड्डा शाम 4 बजे से इसका आरंभ करनाल से ही करेंगे। अभियान का नेतृत्व रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा करेंगे।

आज करनाल की पुरानी सब्जी मंडी में सब जुटेंगे और वहीं से शाम 4 बजे पदयात्रा की शुरुआत होगी। यात्रा का नेतृत्व कर रहे दीपेंद्र हुड्डा यहां से शुरुआत में 9 जिले के 14 अलग–अलग विधानसभा में जायेंगे।

करनाल के बाद यात्रा अंबाला शहर, उसके बाद दोपहर तक यमुनागर पहुंचेंगे। 17 की सुबह राई और दोपहर पानीपत के ग्रामीण इलाके में अभियान चलेगा। जिसके बाद 18 तारीख की सुबह जुलाना और दोपहर सोनीपत, 19 की सुबह नारनौंद दोपहर में जींद, 20 की सुबह में बरोदा और दोपहर मे हांसी, 21 की सुबह में बावल और दोपहर बाद बादशाहपुर क्षेत्र में अभियान चलाया जाएगा।

इस यात्रा में सांसद आमजन, दुकानदारों और व्यापारियों से बात करेंगे। उनसे उनकी परेशानियां पूछी जाएंगी। लोगों से बात–चीत कर उनकी समस्या जानेंगे और भारतीय जनता पार्टी से इसका हिसाब मांगा जाएगा।

करनाल की पुरानी सब्जी मंडी से दीपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में शुरू हुई यात्रा सचदेवा स्वीट्स, कर्ण गेट, कमेटी चॉक, पुराना बस स्टैंड, मानव सेवा संघ के बाद अंबेडकर चौक से होते हुए यात्रा गांधी चौक तक पहुंचेगी। यात्रा का समापन गांधी चौक पर किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें