Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा में सौतेले बाप ने बेटे पर किया चाकू से हमला, बाल–बाल बचा युवक, आरोपी फरार, पीड़ित उपचाराधीन

July 5, 2024

हरियाणा में सौतेले बाप ने बेटे पर किया चाकू से हमला, बाल–बाल बचा युवक, आरोपी फरार, पीड़ित उपचाराधीन

हरियाणा के करनाल में सौतेले बाप ने बेटे पर चाकू से हमला कर दिया।अचंभित करने वाली इस घटना के बाप नशे में धुत्त था, नशे की हालत में सौतेले बाप ने बेटे को निशाना बनाया। बेटे की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में युवक का उपचार चल रहा है।

दरअसल घटना रात 8:30 बजे की है, जब सौतेले बाप राजकुमार ने अपनी पत्नी पूनम के साथ नशे के हालत में गाली–गलौज करनी शुरू कर दी। जिसके बाद पूनम के बेटे मंतोष और संतोष बीच–बचाव करने लगे।

मंतोश और संतोष के बीच–बचाव करने से राजकुमार और अधिक भड़क गया। गुस्साए राजकुमार ने सब्जी काटने वाले चाकू से मन्तोष पर हमला कर दिया। राजकुमार ने मंतोष के पेट पर कई वार किए। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी घटना को अंजाम देकर भाग गया।

जिसके बाद मंतोष की पत्नी प्रियंका ने पड़ोसी राजेश उर्फ लंबू से मदद मांगी। प्रियंका और राजेश ने मन्तोष को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती करवाया। डॉक्टर्स ने मन्तोष की हालत गंभीर बताई है।

प्रियंका ने मधुबन पुलिस थाने में जाकर आरोपी राजकुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज करते हुए बताया कि वह मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर स्थित गांव लहरिया के निवासी है। लेकिन वर्तमान में वह करनाल में स्थित राहत अस्पताल के निकट रहते है।

काम–काज के सिलसिले में उसका पूरा परिवार बिहार से करनाल आ गया था। परिवार के सभी सदस्य गुडरीच फैक्ट्री में काम करते है। घटना के दिन भी उसका सौतेला ससुर काम से नशे में धुत्त होकर वापस घर आया था। आते ही लड़ाई–झगड़ा करने लगा। पति मंतोस बीच–बचाव करने गए तो आरोपी ने मन्तोष पर चाकू से हमला कर दिया।

पुलिस ने प्रियंका की शिकायत के आधार पर आरोपी राजकुमार के खिलाफ हत्या करने की कोशिश की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। आगामी कार्यवाही मन्तोष के बयान लेने के आधार पर की जायेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें