Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

करनाल में संदिग्ध हालत में युवक का शव मिला, पुलिस ने कहा हादसा, पिता ने युवक के दोस्तों पर लगाया आरोप

July 16, 2024

करनाल में संदिग्ध हालत में युवक का शव मिला, पुलिस ने कहा हादसा, पिता ने युवक के दोस्तों पर लगाया आरोप

हरियाणा के करनाल में युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। युवक की पिता ने युवक के दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच कर बताया की युवक की मौत एक्सीडेंट होने के चलते हुई है।

जानकारी देते हुए युवक के पिता मसूचंद ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। शाम के समय उसका बेटा दोस्तों का फोन आने पर बाहर गया था। जाते समय युवक ने बताया था की उसके दोस्त का एक्सीडेंट हो गया है, वहीं जा रहा है।

जिसके बाद उसने अपने बेटे को कई बार फोन लगाया लेकिन उसके बेटे ने नहीं उठाया। जिसके बाद वह 11 बजे के बाद सो गया। लेकिन 12 बजे किसी व्यक्ति ने उसके घर आकर सूचना दी कि उसके बेटे की हादसे में मौत हो गई है।

सूचना मिलते ही मसूचंद घटनास्थल पर पहुंचा। जहां पुलिस टीम पहले से ही मौजूद थी। पुलिस किसी लड़के से पूछताछ भी कर रही थी। लेकिन मसूचंद के पहुंचते ही पुलिस ने उस लडके को छोड़ दिया।

सेक्टर 9 चौकी पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि उसके बेटे की मौत हादसे में हुई है।लेकिन मसूचंद ने मृतक के दोस्तों पर ही उसकी हत्या के आरोप लगाए है। क्युकी हादसे में न ही तो कोई चोट का निशान था और ना ही बाइक कहीं से टूटी थी।

मसूचंद का बेटा श्याम सुंदर पिछले 6 महीनो से कुल्लू मनाली में रह रहा था। बीते कुछ दिन पहले ही वह वापस घर आया था। इससे पहले वह नूरमहल में डीजे पर काम करता था। सेक्टर 32,33 थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू कर दी है। जिसके बाद मौत के कारणों का पता लग सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें