Site icon Dainik Savera Times

Haryana News : युवक ने मां को मार खुद कुएं में कूदा, PGI में मौत

Death

Death

महेंद्रगढ़। देररात 45 वर्षीय युवक ने युवक ने अपनी मां की हत्या करने के बाद खुद कुएं में छलांग लगा ली। कुएं से निकालने के बाद गंभीर हालत में युवक को उपचार के लिए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। यहां उसकी उसकी मौत हो गई।

नशे का आदी था मरने वाला युवक

बताते हैं कि मृतका की पहचान ब्रह्मा देवी के रूप में हुई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो वृद्ध महिला का शव कंबल में लिपटा मिला। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि महिला का पुत्र शराब के नशे का आदी था और घटना के समय भी नशे में था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक ने नशे की हालत में अपनी मां की हत्या की और बाद में पास के कुएं में कूद गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट करेगी खुलासा

स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने युवक को कुएं से बाहर निकाला गया। उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। परिजनों और आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Also Read :

Exit mobile version