Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

पलवल में लिफ्ट मांग कर प्रॉपर्टी डीलर को लूटा, चाकू से किया हमला, कार, कैश, मोबाइल लूट कर ले गए आरोपी

July 1, 2024

पलवल में लिफ्ट मांग कर प्रॉपर्टी डीलर को लूटा, चाकू से किया हमला, कार, कैश, मोबाइल लूट कर ले गए आरोपी

हरियाणा के पलवल में एक प्रॉपर्टी डीलर पर बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाशों ने सोची समझी साजिश के तहत व्यक्ति को अपना शिकार बनाया। घटना कैंप थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग–19 की हैं। आरोपी व्यक्ति से कार, नगदी, पर्स आदि लेकर फरार हो गए।

शिकायतकर्ता शेखपुरा निवासी प्रॉपर्टी डीलर अमित कुमार ने बताया कि वह देर रात फरीदाबाद से पलवल की ओर जा रहा था। इसी बीच रास्ते में वह पानी लेने के लिए रसूलपुर चौक पर रुका। यहां एक अनजान शक्श ने उससे कुशलीपुर तक जाने के लिए लिफ्ट मांगी।

जिसके बाद शिकायतकर्ता ने उसे गाड़ी में बैठने दिया। कुछ देर आगे जाने के बाद अंजान व्यक्ति ने गाड़ी रुकवाकर एक ओर व्यक्ति को गाड़ी में बिठाने की कोशिश की। प्रॉपर्टी डीलर ने रोका तो आरोपी ने चाकू निकल कर कार चालक के गले से सटा दिया।

उसके बाद दोनो आरोपियों ने मिलकर व्यक्ति के पास मौजूद सभी जरूरी सामान लूट लिया। जिसमे मोबाइल, पर्स और 10 हजार की नकदी आदि शामिल है। व्यक्ति ने खुदको बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।

घायल हालत में उसे गाड़ी से नीचे फेंक कर आरोपी कार लेकर फरार हो गए। जिसके बाद शिकायतकर्ता ने कैंप थाना जाकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। कैंप थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें