हरियाणा के पलवल में भतीजों ने फूफा और बुआ को सरेआम रोड पर कार से उतार कर पीटा। हमलावारों ने लाठी–डंडों और कुल्हाड़ी से कार पर प्रहार किया। कार के साथ तोड़फोड़ कर बुआ और फूफा पर लाठी–डंडे बरसाए।
फूफा चंडीगढ़ पुलिस में ASI के पद पर कार्यरत है। घटना को अंजाम देकर हमलावर भाग गए। घायल ASI और उसकी पत्नी को पलवल के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
घटना की सूचना चांदहाट पुलिस थाना में दी गई। ASI ने शिकायत देते हुए बताया कि वह चंडीगढ़ पुलिस में बतौर ASI तैनात है। उसका नाम भूपेंद्र सिंह है और वह बंचारी गांव का रहने वाला है।
घटना की जानकारी देते हुए उसने बताया कि वर्ष 2021 में उसकी पत्नी के भाई धर्मपाल और सतबीर ने अपने बहन सत्यवती के नाम पर 2 एकड़ जमीन का हस्तांतरण किया था। लेकिन अब उन्होंने हस्तांतरण को रद्द करवाने और जमीन को वापस लेने के लिए कोर्ट के केस किया है।
ASI भूपेंद्र ने बताया कि उसे मई की 7 तारीख को कोर्ट से नोटिस आया था। नोटिस में 9 जुलाई को कोर्ट में हाजिर होना था। जिसके बाद वह 7 जुलाई से 5 दिन की छुट्टी लेकर पलवल आ गया था। 9 जुलाई को जवाब दायर करने के बाद 11 जुलाई की तारीख लगा दी थी।
लेकिन वाकिलों की हड़ताल के चलते केस की तारीख बढ़ा कर 2 अगस्त कर दी गई। शाम के समय जब वह कार में सवार हो अपनी पत्नी के साथ बाहर निकला तो छज्जूनगर के अड्डे पर आरोपियों ने उन पर हमला बोल दिया।
अड्डे पर एक स्विफ्ट गाड़ी ने हमारी कार का रास्ता रोक लिया। स्विफ्ट में से 4 युवक नीचे उतरे जिनके हाथ में लाठी–डंडे और कुल्हाड़ी थी। आरोपियों ने आते ही कार पर हमला करना शुरू कर दिया। आरोपियों ने कुल्हाड़ी से हमला करके कार के शीशे तोड़ दिए।
भूपेंद्र सिंह और उसकी पत्नी को कर से खींच कर बाहर सड़क पर गिर लिया। उसके बाद हमलावारों ने दोनो की जमकर पीटा। इसके बाद हमलावर उन्हें जान से मारने की धमकी देकर चले गए। भूपेंद्र सिंह ने अपने साले सतबीर और धर्मपाल पर इस षडयंत्र का आरोप लगाया है।
ASI भूपेंद्र सिंह की शिकायत के आधार पर चांदहट थाना पुलिस ने 4 नामजद सहित 6 के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

