Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

पलवल मे सड़क दुर्घटना में व्यक्ति की मौत, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, आरोपी फरार

July 21, 2024

पलवल मे सड़क दुर्घटना में व्यक्ति की मौत, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, आरोपी फरार

हरियाणा के पलवल मे सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति घर से किसी काम को करने के लिए निकला था। तभी उसे तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई।घटना नेशनल हाईवे–19 की है।

मृतक की पहचान पलवल के मितरोल गांव निवासी बिट्टू के रूप में।हुई है। जो मूलरूप से मथुरा के वृद्ध का रहने वाला था। बिट्टू के भाई ब्रजेश ने मुंडकटी पुलिस थाने में हादसे की शिकायत दर्ज करवाई है।

ब्रजेश ने शिकायत देते हुए बताया की उसका भाई सुबह घर से बाहर गया हुआ था। जब वह काफी देर तक वापस नहीं आया तो सभी को चिंता सताने लगी। जिसके बाद बिट्टू की खोजबीन शुरू की गई।

ब्रजेश ने बताया कि उसे जानकारी मिली थी कि उसके भाई को राष्ट्रीय राजमार्ग–19 पर एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। आरोप हादसे के बाद मौके से कार सहित फरार हो गया। हादसा इतना भीषण था कि युवक ने मौके पर ही प्राण त्याग दिए।

मुंडकटी पुलिस ने ब्रजेश की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस अज्ञात आरोपी की पहचान करने की कोशिश में लगी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें