Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

पानीपत में पिता ने अपनी बेटी के साथ किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर मां को बताया तो पिता हुआ आगबबूला, बेरहमी से की बेटी की पिटाई

July 29, 2024

पानीपत में पिता ने अपनी बेटी के साथ किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर मां को बताया तो पिता हुआ आगबबूला, बेरहमी से की बेटी की पिटाई

हरियाणा के पानीपत में पिता ने सौतेली बेटी का बलात्कार कर उसे गर्भवती बना दिया। जब बेटी ने हिम्मत कर घटना से मां को अवगत करवाया तो पिता ने बेटी को जानवरों की तरह पीटा। बेटी को जैसे–तैसे बचा कर मां ने उसे अस्पताल ले कर आई।

 

पुलिस ने शिकायत देते हुए लड़की एक मां ने बताया की उसके पूर्व पति का निधन हो चुका है। जिसके बाद उसने 13 वर्ष पूर्व दूसरी शादी की थी। पहली शादी से उसकी एक बेटी थी। उसके दूसरे पति ने अपनी सौतेली 15 वर्षीय नाबालिग बेटी का बलात्कार किया है

 

इतना ही नहीं आरोपी पिछले कई वर्षों से उसका बलात्कार करता आ रहा था। जिसके बारे में महिला को कोई जानकारी नहीं थी। जान बेटी के पेट में दर्द होने लगा तो उसने मां की सारी सच्चाई बता दी। जब महिला ने इस बारे के आरोपी से पूछताछ की तो आरोपी ने किशोरी के साथ मारपीट शुरू कर दी।

 

महिला ने बताया कि परिवार के बाकी लोग गांव में रहते है। वह यहां ईंट के भट्टे पर काम करने के लिए अपनी बेटी और आरोपी के साथ रहती है। फिलहाल किशोरी को सिविल अस्पताल के उपचार के लिए भेजा गया हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें