Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

पानीपत में युवक की हत्या कर शव खेतों में फेंका, तलाश करने पर मिला शव, पड़ोसी पर हत्या का शक

July 12, 2024

पानीपत में युवक की हत्या कर शव खेतों में फेंका, तलाश करने पर मिला शव, पड़ोसी पर हत्या का शक

हरियाणा के पानीपत में युवक की हत्या कर शव खेतों में फेंकने का मामला सामने आया है। युवक रात से घर से गायब था, परिजनों के तलाश करने पर सुबह युवक का शव मिला। जिसके बाद सूचना पुलिस थाने में दी गई। परिजनों ने पड़ोसी पर हत्या का शक जताया है।

सेक्टर 13–17 पुलिस थाने में शिकायत देते हुए युवक के पिता धर्मबीर सैनी ने बताया कि उनका बेटा रात को 10 बजे घर से बाहर गया था। जिसके बाद काफी देर तक इंतजार किया, लेकिन वह वापस नहीं आया। बेटे को कई बार फोन भी किया लेकिन संपर्क नहीं हुआ।

जिसके बाद सुबह होते ही उसकी तलाश शुरू कर दी। लेकिन बेटे का कहीं पता नहीं चल पा रहा था। जिससे बाद सूचना मिली की युवक का शव सरदारों के खेत में पड़ा है। घटनास्थल पर जाकर देखा तो बेटे मृत अवस्था में खेत में पड़ा था।

मृतक बेटे राहुल के शरीर पर चोट के निशान थे। उसके नाक, गले पर गंभीर निशान बने हुए थे। इसके अलावा घटनास्थल पर पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति विनय की चप्पल और बाइक के टूटे हुए टुकडे भी बरामद हुए। जिससे बाद परिजनों ने विनय से पूछताछ की तो वह बातें बनाने लगा।लेकिन जब जांच की तो पाया कि उसने बाइक को छुपाया हुआ था।

चप्पल की विषय में कहने लगा कि परिवार का कोई अन्य सदस्य पहन कर गया होगा। बाइक की जांच करने पर मालूम हुआ की टुकड़े इसी बाइक के थे। हालांकि फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल  भिजवाया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें