हरियाणा पुलिस में फेरबदल, 46 अधिकारी इधर से उधर
September 20, 2026
Haryana Police reshuffle : चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने रविवार को पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 7 आईपीएस और 39 एचपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में कई जिलों के डीसीपी और डीएसपी बदले गए हैं। आईपीएस राजेश कुमार को एसपी कानून व्यवस्था पंचकूला की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है, जबकि मानेसर की डीसीपी प्रबिना को एसपी जीआरपी अंबाला छावनी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत समेत कई जिलों में पुलिस अधिकारियों की नई तैनाती की गई है।
मानेसर की डीसीपी प्रबिना को एसपी जीआरपी अंबाला छावनी नियुक्त किया गया है, जबकि डीसीपी क्राइम फरीदाबाद राजेश मोहन अब डीसीपी सेंटरल फरीदाबाद होंगे। डीसीपी यातायात गुरुग्राम प्रतीक गहलोत को डीसीपी मानेसर के साथ कमांडेंट चतुर्थ बटालियन मानेसर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। डीसीपी ईस्ट सोनीपत आयुष यादव को डीसीपी साउथ गुरुग्राम नियुक्त किया गया है। डीसीपी यातायात फरीदाबाद जयबीर सिंह को डीसीपी क्राइम फरीदाबाद बनाया गया है, जबकि डीसीपी क्राइम सोनीपत ननरेंद्र सिंह को एसपी स्टेट क्राइम ब्यूरो मुख्यालय नियुक्त किया गया है।
इन अधिकारियों के तबादले
- ऊषा देवी, एसपी, स्टेट क्राइम ब्यूरो (मुख्यालय) एवं एसपी, सोशल आउटरीच
- जितेंद्र गहलावत, डीसीपी, गोहाना (साथ में डीसीपी क्राइम, सोनीपत का अतिरिक्त कार्यभार)
- हितेश यादव डीसीपी, बल्लभगढ़
- रमेश गुलिया एसीपी, बहादुरगढ़
- राजीव मिगलानी डीएसपी, जींद
- दिनेश कुमार डीएसपी, हांसी
- कंवलजीत सिंह, डीएसपी, यमुनानगर (पूर्व में हांसी के लिए जारी तबादला आदेश निरस्त)
- नवीन संधू एसीपी, झज्जर
- गुलाब सिंह डीएसपी, होमगार्ड
- विपन कादियान एसीपी, सोनीपत
- विपिन कुमार अहलावत डीएसपी, जींद
- प्रदीप सिंह, डीएसपी, पानीपत
- भारतेंद्र कुमार, डीएसपी, पलवल
- अनिल कुमार, एसीपी, गुरुग्राम
- मनोज कुमार, स्टेट क्राइम ब्यूरो (मुख्यालय)
- अभिलक्ष जोशी, डीएसपी, बराडा
- विकास कुमार, डीएसपी, एचएसईएनबी (मुख्यालय)
- प्रियांशु दीवान, एसीपी, फरीदाबाद
- सुरेंद्र सिंह, डीएसपी, स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो मुख्यालय
- सुरेंद्र सिंह श्योराण, डीएसपी, स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो मुख्यालय
- वीरेंद्र शर्मा, डीएसपी, अंबाला (रोहतक के लिए जारी पूर्व के आदेश वापस)
- हरदीप सिंह डीएसपी, कैथल
- अक्ष्य कुमार, डीएसपी, फिरोजपुर झिरका
- अमित कुमार, डीएसपी, यातायात हाईवे करनाल
- राज सिंह, डीएसपी, ईआरएसएस (मुख्यालय)
- अजीत सिंह, डीएसपी, आइटी सेल मुख्यालय
- नायब सिंह, डीएसपी, एटीएस मुख्यालय
- मीना कुमारी, स्टेट क्राइम ब्यूरो मुख्यालय
- ऋषिकांत, डीएसपी, नारनौल
- महेश कुमार, स्टेट क्राइम ब्यूरो मुख्यालय
- दिनेश कुमार, स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो मुख्यालय
- राजपाल, स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो मुख्यालय
- राजेश कुमार लोहाना डीएसपी, रोहतक
- नरेंद्र कुमार डीएसपी, हांसी
- सुरेश कुमार डीएसपी, कुरुक्षेत्र
- गुरविंद्र सिंह, सीआइडी मुख्यालय
- सुरेंद्र कुमार, सीआइडी मुख्यालय
- मलकीत सिंह, सीआइडी मुख्यालय
- अनिल कुमार, डीएसपी, प्रथम बटालियन अंबाला शहर
Also Read: