Site icon Dainik Savera Times

रेवाड़ी में युवक और युवती ने किया प्रेम विवाह, गुस्साए लड़की के परिजनों ने लड़के की मां पर किया जानलेवा हमला, मारपीट के बाद लड़की को उठा ले गए

Bhiwani Son Killed Mother

हरियाणा के रेवाड़ी जिले जिले में प्रेम विवाह के चलते लड़का पक्ष के लोगों पर लड़की पक्ष ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने लड़के की मां पर हमला किया और सिर पर डंडे मारे और लड़की को जबरन अपने साथ ले कर चले गए।

मामले की सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई। आरोपियों के खिलाफ शिकायत देते हुए पीड़ितों ने बताया की युवक और युवती ने प्रेम विवाह कर लिया था। दोनो ने अपनी शादी को यूपी के इलाहाबाद हाईकोर्ट से रजिस्टर्ड भी करवा लिया था।

प्रेमी जोड़े की पहचान यूपी में संभल जिले के कनुधामपुर गांव निवासी 24 वर्षीय आकाश और यूपी के ही बंदायु जिला निवासी 22 वर्षीय रिंकी के रूप में हुई है। जिसके बाद परिवार पहले से ही रेवाड़ी में होने के कारण दोनो आकर रेवाड़ी में ही बस गए।

आकाश ने पुलिस को बताया की घटना के समय घर पर केवल उसकी मां सीमा और पत्नी रिंकी ही मौजूद थे। बाकी अन्य अपने–अपने कामों के चलते घर से बाहर थे। उसने बताया की आकाश ने रिंकी से शादी रिंकी के परिजनों की मर्जी के खिलाफ जाकर की थी। रिंकी के परिजन आकाश और उसके परिजनों से नाराज़ थे। और इससे पहले भी उसे व उसके परिवार को मारने की धमकी दे चुके थे।

जब आकाश का छोटा भाई स्कूल एस वापस घर आया तो उसने अपनी मां को लहूलोहन हालत में पाया। जिसे देख कर उसके होश उड़ गए। पड़ोसियों की सहायता से उसने सूचना अपने पिता और भाई को दी। सूचना मिलते ही सभी तुरंत घर पहुंचे।

पुलिस ने आकाश और सीमा की शिकायत के आधार पर रिंकी की मां भूरी, पिता महेंद्र, भाई अंकुर और राहुल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सदर थाना प्रभारी रजनीश ने बताया की आरोपियों के खिलाफ 115(2), 351(3), 127(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Exit mobile version