Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

रोहतक में सेवानिवृत्त डेप्युटी कमिश्नर के घर सर्वे, रिश्वत के मामले में हुआ था पहले गिरफ्तार

July 10, 2024

रोहतक में सेवानिवृत्त डेप्युटी कमिश्नर के घर सर्वे, रिश्वत के मामले में हुआ था पहले गिरफ्तार

हरियाणा के रोहतक में ईडी ने आबकारी विभाग के सेवानिवृत्त डेप्युटी कमिश्नर के घर पर छापा मारा। तड़के सुबह 3 बजे ही 2 गाड़ियों में सवार हो टीम सेवानिवृत्त डेप्युटी कमिश्नर के घर पहुंची। टीम 14 घंटे से अधिक समय तक घर में मौजूद रही और पूछताछ करती रही।

एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ईडी) आबकारी विभाग के सेवानिवृत्त डेप्युटी कमिश्नर की सेक्टर–14 स्थित कोठी में सर्वे करने पहुंची। कोठी में कमिश्नर अपने परिवार सहित मौजूद थे। कार्यवाही देर रात तक चलती रही, इस दौरान अधिकारी घर में ही डटे रहे।

मीडिया ने ईडी की टीम से बात करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें कोई जवाब नही मिला।इसके अलावा थाना पुलिस ने भी अधिकारियों के बारे ने जानकारी होने से मना किया है। टीम ने सेवानिवृत्त कमिश्नर के अलावा परिजनों से भी बात की।

जानकारी अनुसार डेप्युटी कमिश्नर जमानत पर जेल से बाहर आया था। रिश्वत के मामले में वह पहले भी गिरफ्तार हो चुका है। ईडी की टीम द्वारा सर्वे किए जाने के बाद डेप्युटी कमिश्नर और उनके परिवार के साथ घंटों तक कार्यवाही चलती रही।

सेक्टर –14 स्थित कोठी में रेड के दौरान टीम पूछताछ करती रही। टीम सुबह 3 बजे से कोठी पर मौजूद थी। लेकिन दोपहर बाद एक गाड़ी में सावर हो कुछ अधिकारी चले गए थे। जबकि एक टीम पूछताछ के लिए कोठी पर ही मौजूद रही।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें