Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा में बेखौफ हुए हमलावर, दिन–दहाड़े परिवार पर तेज धार हथियार से जानलेवा हमला, भीड़ को देख भागे आरोपी

July 2, 2024

हरियाणा में बेखौफ हुए हमलावर, दिन–दहाड़े परिवार पर तेज धार हथियार से जानलेवा हमला, भीड़ को देख भागे आरोपी

हरियाणा के रोहतक में बदमाशों ने परिवार के 5 लोगों पर जानलेवा हमला बोल दिया। परिवारों के पांचों लोगों की स्थित गंभीर बनी हुई है। आरोपियों ने रंजिशन परिवार पर हमला किया था। घटना को उस समय अंजाम दिया गया जब परिवार के सभी सदस्य पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवा कर लौट रहे थे।

घटना को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस तुरंत झज्जर चुंगी पर पहुंची और जांच में जुट गई। लोगों पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। जिस कारण सभी गंभीर रूप से घायल हुए थे।

पुलिस ने सभी की उपचार के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया। घायलों में 40 वर्षीय राजकुमार, 30 वर्षीय पिंकी, 29 वर्षीय रेणु ,18 वर्षीय स्नेहा, 15 वर्षीय कार्तिक शामिल है।

जानकारी के अनुसार रेणु के बेटे शुभम का झगड़ा भिवानी चुंगी निवासी अक्षत के साथ हुआ था। जिसकी शिकायत दर्ज कराने परिवार शिवानी कॉलोनी थाने पहुंचा हुआ था। शिकायत दर्ज करवाकर जब वह वापस लौट रहें थे तभी हमलावारों ने उन पर हमला बोल दिया।

घायलों ने बताया की अक्षत ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उनका रास्ता रोक लिया हमलावारों के हाथ में तेज धारदार हथियार थे। हमले के दौरान आरोपियों ने ऑटो भी तोड़ दिया। लोगों को जुटता देख आरोपी वहां से भाग गए।

घटना की सूचना मिलते ही शिवानी कॉलोनी थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस के अनुसार हमला रंजिशन हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है। जल्दी ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें