Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

सिरसा में धारदार हथियार से युवक पर हमला, सोते हुए किया वार, सुबह परिजनों को मिली युवक की लाश

July 18, 2024

सिरसा में धारदार हथियार से युवक पर हमला, सोते हुए किया वार, सुबह परिजनों को मिली युवक की लाश

हरियाणा के सिरसा में प्रेम प्रसंग के चलते युवक की जान चली गई। युवक को रात में किसी अज्ञात ने तेज धार हथियार से हमला कर मौत की नींद सुला दिया। जिसकी जांच–पड़ताल पुलिस ने शुरू कर दी है। घटना सिरसा के जंडवाला बिश्नोई गांव की है।

दरअसल युवक का पड़ोस में रहने वाली युवती के साथ पिछले कई वर्षों से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनो को ही कई बार समझने का प्रयास किया गया लेकिन कुछ हल नहीं निकला। जिसके बाद लड़की के परिवार ने लड़की की शादी करवा दी।जिसके बाद कुछ दिनो तक सब ठीक रहा।

लेकिन जब लड़की अपने मायके आई तो सब फिर से वैसा ही चल पड़ा। युवक ने लड़की के घर के चक्कर काटने शुरू कर दिया।लड़की के पिता और भाइयों को यह बात खटकने लगी। गांव की पंचायत को बुला कर युवक मुकेश को समझने का प्रयास किया गया। लेकिन लड़का अपनी आदतों से बाज नहीं आया।

पुलिस को बयान देते हुए लड़की के परिजनों ने बताया कि उन्होंने आनन–फानन में लड़की की शादी 25 जून को अपने जाने वालों के यहां करवाई थी। लेकिन शादी करवाने के बाद भी यह मामला नहीं सुलझा तो पंचायत की मदद भी ली गई।

जिसके बाद बीते बुधवार को 20 वर्षीय मुकेश पुत्र राय साहब से लड़की पक्ष का झगड़ा हो गया। जिसके बाद रात को युवक परिजनों के साथ ही सोया था। लेकिन सुबह परिजनों को युवक की लाश मिली।

जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।पुलिस टीम सहित डीएसपी किशोरी लाल घटना स्थल पर पहुंचे और जांच–पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने स्थानीय लोगों और परिजनों के बयान दर्ज किया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जायेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें