Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

सोनीपत में दूधिए की गोली मार कर हत्या, बाइक पर सवार बदमाशों ने दागी 8 से 10 गोलियां , मौके पर ही मौत

July 11, 2024

सोनीपत में दूधिए की गोली मार कर हत्या, बाइक पर सवार बदमाशों ने दागी 8 से 10 गोलियां , मौके पर ही मौत

हरियाणा के सोनीपत में दिन–दहाड़े व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी गई। घटना को गुरुवार की सुबह में गोहाना के निकट पानीपत–रोहतक में अंजाम दिया गया। आरोपियों ने दूधिए पर 8 से 10 फायर किए। हत्या की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

मृतक की पहचान 50 वर्षीय शामडी गांव निवासी जोगेंद्र के रूप में हुई है। जोगेंद्र दूध बेचने का कार्य करता है। रोज की तरह ही दूधिया दूध बेच कर घर की ओर जा रहा था, तभी बदमाशों ने दूधिया का रास्ता रोका और फायरिंग शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार घटना पानीपत नेशनल हाईवे के पास स्थित सैनीपुरा गांव का है। दूधिया पर आरोपियों ने 8 से 10 गोलियां मारी। दूधिया ने खुद को बचाने के लिए भागने की कोशिश भी की। लेकिन गोलियों का शिकार हो गया।

जिसके बाद हत्या के कारण इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस को जानकारी मिली थी की सैनिपुरा गांव के समीप किसी व्यक्ति की गोली मार कर हत्या की गया है।सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई।

गोहाना सदर थाना एसएचओ ने बताया कि जोगेंद्र नमक व्यक्ति की हत्या होने की सूचना पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने बताया की पूछताछ में सामने आया है कि बाइक पर तीन लोग सवार थे। जिन्होंने दूधिए को देखते ही गोलियां दागनी शुरू कर दी।

लोक पर गोलियों के खाली खोल भी बरामद हुए है। पुलिस को शक है की मामला रंजिश से जुड़ा हुआ हो सकता है।हालांकि आगामी कार्यवाही परिजनों के बयान अनुसार की जायेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें