Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

सोनीपत में व्यक्ति की गोली कार कर हत्या, कार से बरामद हुआ शव, जांच में जुटी पुलिस

June 28, 2024

सोनीपत में व्यक्ति की गोली कार कर हत्या, कार से बरामद हुआ शव, जांच में जुटी पुलिस

हरियाणा के सोनीपत में (KMP) कुंडली – पलवल – मानेसर एक्सप्रेसवे पर एक अदेध उम्र के व्यक्ति का शव पड़ा हुआ मिला। शव उसकी कार में था और व्यक्ति की मौत सिर में 2 गोली लगने से हुई थी।राहगीरों ने पुलिस को एक्सप्रेसवे पर शव पड़े होने की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया है।पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी, जिसके बाद परिजन आनन–फानन में अस्पताल पहुंचें। मृतक की पहचान दिल्ली के स्वरूप नगर निवासी 42 वर्षीय सुरेश के रूप में हुई है। जो पशु डेयरी का काम करता था।

अस्पताल पहुंचते ही परिजनों ने शव की पहचान की। पुलिस ने परिजनों के बयान लिए। मृतक सुरेश के बड़े भाई राकेश ने बताया की सुरेश रात को 9 बजे कार में सवार हो किसी को बिना कुछ बताए चला गया था। उसके बाद वह पूरी रात घर नहीं लौटा। अलसुबह पुलिस द्वारा सूचना दी गई की जठेड़ी गांव के समीप किसी का शव पड़ा मिला। जिसे पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया गया है।

राकेश द्वारा दिए गए बयान से पता चला कि सुरेश की पत्नी उसे किसी कारणवश छोड़ कर चली गई थी। सुरेश पशु डेयरी का काम करता है। उसके और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव था। सुरेश का एक बेटा और 2 बेटियां है। लेकिन राकेश ने किसी पर कोई शक नहीं जताया है। हालांकि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें