Site icon Dainik Savera Times

हरियाणा में विद्यार्थियों को सुविधा, अब इलेक्ट्रिक बसों में भी फ्री सफर

haryana-students-facility-now-free-electric-buses-travel

haryana-students-facility-now-free-electric-buses-travel

पानीपत। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए नया कदम उठाया है। सरकार की ओर से अब राज्य की इलेक्ट्रिक बसों में भी छात्रों को मुफ्त बस सेवा मिल सकेगी।

ई बसों में मान्य होंगे सामान्य पास

सीएम नायब सिंह सैनी ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों को इसके लिए कोई नई प्रक्रिया नहीं अपनानी होगी। छात्रों के पास मौजूद मौजूदा ‘हरियाणा रोडवेज स्टूडेंट बस पास’ ही इन नई इलेक्ट्रिक बसों में पूरी तरह से मान्य होगा। सरकार के इस कदम से प्रदेश के हजारों छात्रों को अपने दैनिक आवागमन में बड़ी सहूलियत मिलेगी और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन को भी बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने पुराना डिपो का उद्घाटन करने के साथ ई-बसों को झंडी देकर रवाना किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के ई-डिपो के उद्घाटन के बाद ई-बसों को झंडी दिखाकर रवाना किया।

आज की मांग है इलेक्ट्रिक बस

इसके बाद उन्हाेंने आर्य पीजी कॉलेज के एसी ऑडिटोरियम में सभा को संबोधित किया। इसके बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से पानीपत आए। इनमें पानीपत की 40 बस हैं। पंचकूला, जगाधरी, सोनीपत और कुरुक्षेत्र जिले की ई-बस शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इलेक्ट्रिक बस आज के समय की मांग है। हमें तेल और दूसरे पदार्थों पर आत्मनिर्भरता को कम करना होगा। इसके बजाय बिजली या सौर ऊर्जा की तरफ चलने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को मजबूत बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। आमजन को इसमें सहयोग करना चाहिए।

Also Read :

Exit mobile version